Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा सरकार अमृतसर के ड्राईफ्रूट कारोबारियों को 250 दुकानें देगी; पांच राज्यों के ग्राहक जुड़ेंगे

    Updated: Sat, 25 Apr 2026 09:41 PM (IST)

    हरियाणा सरकार अमृतसर के किराना और ड्राईफ्रूट कारोबारियों को कुंडली (हरियाणा) में 250 दुकानें आवंटित करेगी। यह पहल कारोबारियों को पांच राज्यों के ग्राह ...और पढ़ें

    हरियाणा सरकार अमृतसर के ड्राईफ्रूट कारोबारियों को 250 दुकानें देगी (Jagran Photo)

    हरियाणा सरकार अमृतसर के ड्राईफ्रूट कारोबारियों को 250 दुकानें देगी (Jagran Photo)


    HighLights

    1. हरियाणा सरकार देगी अमृतसर के कारोबारियों को 250 दुकानें।

    2. कुंडली में मिलेंगी दुकानें, पांच राज्यों के ग्राहक जुड़ेंगे।

    3. व्यापार विस्तार और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए मिलेगा पूरा सहयोग।

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। हरियाणा सरकार शहर के करियाना-ड्राईफ्रूट कारोबारियों को कुंडली (हरियाणा) में 250 दुकानें अलाट करेगी।

    इस बारे में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कारोबारियों से मुलाकात के दौरान जानकारी दी। भारतीय जनता पार्टी के महासचिव तरुण चुघ ने फेडरेशन आफ द करियाना एंड ड्राईफ्रूट कामर्शियल एसोसिएशन की शनिवार को चंडीगढ़ में सीएम के साथ मुलाकात करवाई । जिसमें मुख्यमंत्री ने एसोसिएशन को कुंडली (हरियाणा) में 60 मीटर, 90 मीटर और 100 मीटर की दुकानें अलाट करने की बात कही।

    प्रधान अनिल मेहरा के मुताबिक इस बारे में पिछले करीब डेढ साल से चर्चा चल रही थी। भाजपा के महासचिव तरुण चुघ के प्रयासों से आखिरकार ड्राईफ्रूट-करियाना कारोबारियों को दुकानें मिलने जा रही हैं। इसी जगह पर दिल्ली की ड्राईफ्रूट-करियाना की बड़ी मार्केट्स के कारोबारी भी आ रहे हैं।

    कुंडली में दुकानें अलॉट होने से अमृतसर का ड्राईफ्रूट और करियाना कारोबार प्रफुल्लित होंगा। कुंडली को 5 बार्डर लगते हैं, जिसमें पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल शामिल हैं। ऐसे में 5 राज्यों का ग्राहक यहां पर आएगा। इससे ड्राईफ्रूट-करियाना कारोबार की तरक्की का नया अध्याय शुरु होगा। इसमें हरियाणा सरकार ने कारोबारियों को फ्लैट, लेबर के रहने के लिए जगह, खाने-पीने के लिए हाल और दलालों के लिए दफ्तर मुहैया करवाने की भी बात कही है।

    45 मिनट की मुलाकात, कारोबार प्रफुल्लित करने पर रहा फोकस

    मेहरा के मुताबिक 45 मिनट की बैठक में मुख्यमंत्री ने कारोबारियों को हरियाणा में हर तरह की सुविधा देने का भरोसा दिया। मेहरा ने कहा कि उन्होंने सीएम से अपील की कि दुकानों के लिए जल्द जगह मुहैया करवाई जाए। जिसपर सीएम ने कहा कि तीन साल में सारा इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया करवाएंगे। वहीं एक महीने में दुकानों के लिए जगह अलाट हो जाएगी।

    खबरें और भी

    इसमें सभी दुकानों की लुक एक जैसी होगी। मेहरा के मुताबिक हरियाणा सरकार का यह कदम देश में कारोबार को प्रफुल्लित करने के लिए एक मील पत्थर साबित होगा। इससे कारोबारियों की हरियाणा में ब्रांचे खुल जाएंगी। इसमें एसोसिएशन के मेंबरों जिनके पास जीेएसटी नंबर है, उनको होलसेल कारोबार के लिए जगह मुहैया करवाई आएगी। इस मौके पर विशाल नरुला, मनीष कपूर, अशोक ठुकराल, केशव, अमित अरोड़ा, संजीव अरोड़ा, सुकेश चावला, बावा, बंटी व अन्य मौजूद थे।