यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
CM Nayab Saini in Punjab: आज पंजाब दौरे पर हरियाणा CM नायब सैनी, अमृतसर में हरमंदिर साहिब में टेका माथा
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी (Haryana CM Nayab Saini) आज पंजाब दौरे पर हैं। यहां अमृतसर में उन्होंने स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) में माथा टेका और ...और पढ़ें

HighLights
- सीएम नायब सैनी ने हरमंदिर साहिब में टेका माथा
- उन्होंने डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह के साथ भी मुलाकात की
डिजिटल डेस्क, अमृतसर। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज पंजाब दौरे पर हैं। अमृतसर में उन्होनें डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह के साथ शिष्टाचार भेंट की। इस बाबत नायब सैनी ने एक्स पर लिखा कि राधा स्वामी सत्संग ब्यास के आध्यात्मिक प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जी से मुलाकात की।
नायब सैनी ने हरमंदिर साहिब में किए दर्शन
राधा स्वामी सत्संग ब्यास के आध्यात्मिक प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जी से मुलाकात की।उनके कुशल नेतृत्व में आरएसएसबी कई सामुदायिक सेवा प्रयासों में सबसे आगे रहा है।इस अवसर पर बाबा जी से विभिन्न आध्यात्मिक और सामाजिक विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। pic.twitter.com/phJwCiz9NZ
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) June 28, 2024
नायब सैनी ने लिखा कि उनके कुशल नेतृत्व में आरएसएसबी कई सामुदायिक सेवा प्रयासों में सबसे आगे रहा है। इस अवसर पर बाबा जी से विभिन्न आध्यात्मिक और सामाजिक विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इसी के साथ अमृतसर में नायब सैनी ने हरमंदिर साहिब के भी दर्शन किए और माथा टेका।