विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वाटर स्क्रीन पर दिखेगा गुरुनगरी अमृतसर का इतिहास

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Updated: Tue, 06 Dec 2016 05:35 PM (IST)

गुरुनगरी अमृतसर के इतिहास से पर्यटकों काे अवगत कराने के लिए विशाल वाटर स्‍क्रीन लगेगी। यह स्‍क्रीन इसी माह शुरू हाे जाएगी।

News Article Hero Image

अमृतसर, [विपिन कुमार राणा]। गुरुनगरी के इतिहास से लोगों और पर्यटकों को अवगत कराने के लिए यहां विशाल वाटर स्क्रीन लगेगी। इसे रणजीत एवेन्यू स्थित अमृत-आनंद बाग में लगाया जाएगा। यह पंजाब की पहली वाटर स्क्रीन होगी। इससे यहां आने वाले पर्यटकों को गुरुनगरी के इतिहास की झलक मिलेगी।

इसमें अल्ट्रा फास्ट मल्टी मीडिया लेजर शो के जरिये शहर के दर्शनीय स्थलों की जानकारी भी दी जाएगी। साढ़े चार करोड़ की लागत से लगने वाली स्क्रीन और म्युजिकल फाउंटेंन का काम लगभग अंतिम चरण में है। इसे दिसंबर में शुरू करने की योजना है।

पढ़ें : चार्जिंग में लगे मोबाइल में अचानक हुआ धमाका, दंपती व बेटी की मौत

स्क्रीन व म्यूजिकल फाउंटेन लगाने का जिम्मा देश के बड़े शहरों में 150 से ज्यादा इस तरह के प्रोजेक्टों पर काम कर चुकी प्रीमियर वर्ल्ड कंपनी को दिया गया है। 40 बाय 22 मीटर के वाटर पाउंड में वाटर स्क्रीन लगाई जानी है। यह स्क्रीन 30 बाय 10 मीटर की होगी। वाटर पाउंड में म्युजिकल फाउंटेन स्क्रीन की आभा को ओर निखारने का काम करेगा। फाउंटेन व स्क्रीन तैयार हो चुके है और उसके पास ही इसका कंट्रोल रूम रहेगा, जिससे इसे ऑपरेट किया जाएगा।

पढ़ें : बठिेंडा में शादी समारोह में फायरिंग, स्टेज पर डांस कर रही लड़की की मौत

राज्य के स्थाानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी ने कहा कि अटारी बाईपास के रास्ते में पड़ने वाले रणजीत एवेन्यू के अमृत-आनंद बाग में पहले पंजाब का सबसे ऊंचा 150 फुट ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया था। ये पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

पढ़ें : दूल्हा ऐन शादी से पहले हो गया गायब, वर पक्ष को देना पड़ा 20 लाख

उन्होंने बताया कि बाग को ओर विकसित करने की कवायद में अब यहां वाटर स्क्रीन लगाई जा रही है। यह राज्य में मिसाल होगी। इसमें गुरुनगरी के इतिहास के अलावा दर्शनीय स्थानों की जानकारी भी रहेगी और म्युजिकल फाउंटेन भी आकर्षण का केंद्र बनेगा।