Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ओलंपिक में पदक जीत पंजाब लौटे हॉकी प्‍लेयर्स, अमृतसर एयरपोर्ट पर भव्‍य स्‍वागत; गोल्‍डन टेंपल में टेका माथा

    Updated: Sun, 11 Aug 2024 11:58 AM (GMT+05:30)

    पेरिस ओलंपिक में कांस्‍य पदक जीतकर पंजाब के सपूत वापस घर लौट आए हैं। अमृतसर के एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों का भव्‍य स्‍वागत किया गया। भारतीय टीम में अमृतसर ...और पढ़ें

    Paris Olympics 2024: देश का नाम रोशन कर वापस लौटी हॉकी टीम
    Paris Olympics 2024: देश का नाम रोशन कर वापस लौटी हॉकी टीम

    HighLights

    1. खिलाड़ियों ने सबसे पहले गोल्‍डन टेंपल में टेका माथा
    2. पंजाब से हैं हॉकी टीम के लगभग खिलाड़ी

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम को कांस्य पदक दिलवाकर भारत के सपूत गुरुनगरी लौटे हैं। सपुतों का श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया है। एयरपोर्ट पर पहुंचे खिलाड़ियों के परिवारों ने जहां उनका स्वागत किया।

    धालीवाल व हरभजन सिंह ईटीओ ने किया स्‍वागत

    वहीं पंजाब सरकार की ओर से मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल व हरभजन सिंह ईटीओ भी टीम का स्वागत करने पहुंचे। भारतीय टीम में अमृतसर के टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह, गुरजंट सिंह, शमशेर सिंह और जर्मनजीत सिंह खेले थे। एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद टीम श्री हरिमंदिर साहिब नतमस्तक हुई।

    परिवार ने उठाई खास मांग

    खिलाड़ियों को पंजाब सरकार द्वारा मिलने वाली इनाम राशि पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि कांग्रेस सरकार में खिलाड़ियों को ढाई ढाई करोड़ रूपया मिलता था, जबकि वर्तमान आम आदमी पार्टी की सरकार सिर्फ एक एक करोड़ रूपया ही दे रही है, तो वहीं खिलाड़ियों के परिवारों ने भी राशि बढ़ाने की मांग की है।

    एसजीपीसी अध्‍यक्ष ने दी बधाई

    अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों से मिलते हुए एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने हॉकी प्‍लेयर्स को दी बधाई। उन्‍होंने कहा कि मैं खिलाड़ियों को बधाई देता हूं। खिलाड़ियों ने अच्‍छा प्रदर्शन किया। यह गर्व की बात है कि एक राज्य (पंजाब) के 10 खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक में खेले और पदक जीतकर लौटे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Hockey Olympics 2024: ब्रॉन्ज जीतने के बाद हॉकी इंडिया ने खोली अपनी तिजौरी, खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को कर दिया मालामाल

    कांस्‍य पदक किया देश के नाम

    पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने कांस्‍य पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर दिया। हॉकी टीम के लग‍भग खिलाड़ी पंजाब से ही हैं। वहीं पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान भी पेरिस जाने वाले थे लेकिन मंजूरी न मिलने पर उनका दौरा रद हो गया।