Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारत सरकार ने अटारी बॉर्डर पर चार पाकिस्तानी कैदियों को किया रिहा, वतन वापसी पर हुए भावुक

    Updated: Tue, 05 May 2026 10:22 PM (GMT+05:30)

    भारत सरकार ने अपनी सजा पूरी कर चुके चार पाकिस्तानी कैदियों को अटारी सीमा पर रिहा कर दिया। ये कैदी बिना वैध दस्तावेजों के भारत में प्रवेश करने के आरोप ...और पढ़ें

    कड़ी सुरक्षा के साथ की पाकिस्तान भेजा (जागरण फोटो)

    कड़ी सुरक्षा के साथ की पाकिस्तान भेजा (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. भारत ने चार पाकिस्तानी कैदियों को रिहा किया

    2. अवैध प्रवेश के आरोप में अमृतसर जेल में थे

    3. अटारी सीमा पर पाकिस्तान रेंजर्स को सौंपा गया

    गुरदीप भट्टी, अटारी। भारत सरकार द्वारा चार पाकिस्तानी नागरिक कैदियों को उनकी सजा पूरी होने के बाद रिहा कर दिया गया। इन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच पंजाब पुलिस, जिला अमृतसर द्वारा अटारी सीमा पर स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट तक लाया गया।

    ये चारों व्यक्ति बिना पासपोर्ट और वीजा के अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर गए थे, जिसके बाद सीमा सुरक्षा बल ने उन्हें गिरफ्तार कर अमृतसर पुलिस के हवाले कर दिया था। आरोपियों के खिलाफ अवैध रूप से सीमा पार करने के मामले दर्ज किए गए थे और उन्होंने अमृतसर की केंद्रीय जेल में सजा काटी।
    रिहा किए गए कैदियों में मोहम्मद हुसैन (गुजरांवाला), इरफान मोहम्मद (साहीवाल), राजा आमिर मोहम्मद (सियालकोट) और मोहम्मद हमजा (रहीम यार खान) शामिल हैं।

    रिहाई के बाद इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट अटारी पर इमिग्रेशन और कस्टम की औपचारिकताएं पूरी की गईं। इसके बाद कैदियों को नायब तहसीलदार अटारी के सुपुर्द किया गया, जहां से बीएसएफ 181 बटालियन के अधिकारियों ने उन्हें पाकिस्तान रेंजर्स के हवाले कर दिया। अपने देश लौटते समय चारों कैदी भावुक नजर आए। सीमा पार करते ही उन्होंने अपनी मातृभूमि को नमन किया और लंबे समय बाद अपने परिजनों से मिलकर खुशी जताई।