Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    विदेशी आकाओं के इशारे पर चल रहा था नेटवर्क, अमृतसर में अफगान नागरिक समेत 7 अरेस्ट; बरामद हुए अत्याधुनिक हथियार

    Updated: Thu, 25 Jun 2026 12:52 PM (IST)

    अमृतसर पुलिस और केंद्रीय एजेंसी की संयुक्त कार्रवाई में हथियार, हेरोइन और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ। एक अफगान नागरिक और एक किशोर समेत सात आरोपित ग ...और पढ़ें

    अमृतसर पुलिस की तरफ से जब्त हथियार, हेरोइन व हवाला राशि।

    अमृतसर पुलिस की तरफ से जब्त हथियार, हेरोइन व हवाला राशि।

    HighLights

    1. अवैध हथियार, नशीले पदार्थ, हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़।

    2. अफगान नागरिक सहित सात आरोपी गिरफ्तार, 10 हथियार बरामद।

    3. 5 किलो हेरोइन, 30 लाख रुपये हवाला राशि जब्त।

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाकर सीमा पार से संचालित किए जा रहे अवैध हथियार, नशीले पदार्थ और हवाला नेटवर्क का बड़ा भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में एक अफगान नागरिक और एक किशोर सहित सात आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से अत्याधुनिक हथियार, भारी मात्रा में हेरोइन और हवाला से जुड़ी नकदी बरामद की है।

    पुलिस के अनुसार आरोपितों के पास से कुल 10 अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं। इनमें दो सब मशीन गन भी शामिल हैं। इसके अलावा 5.048 किलोग्राम हेरोइन और 30.38 लाख रुपये की हवाला राशि भी जब्त की गई है। बरामदगी को हाल के समय की बड़ी सफलताओं में से एक माना जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- अब संभलकर चलाइए गाड़ी! रेड लाइट कूदी या नशे में गाड़ी चलाई तो सीधे कोर्ट पहुंचेंगे, पंजाब सरकार का बड़ा फैसला

    विदेश में बैठे नेटवर्क के संचालक

    प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह पूरा नेटवर्क विदेश में बैठे संचालकों के इशारों पर काम कर रहा था। आरोपित सामाजिक माध्यमों के जरिए विदेशी हैंडलरों के संपर्क में थे और उनके निर्देशों के अनुसार काम करते थे। जांच एजेंसियों को संदेह है कि आरोपितों को समय-समय पर हथियार और नशीले पदार्थों की खेप उपलब्ध कराई जाती थी, जिसे वे आगे अपराधी तत्वों तक पहुंचाते थे।

    पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह गिरोह केवल नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी तक सीमित नहीं था, बल्कि हवाला के जरिए वित्तीय लेन-देन भी करता था। विभिन्न स्थानों पर धन पहुंचाने और भुगतान लेने के लिए हवाला तंत्र का इस्तेमाल किया जाता था। इसी माध्यम से विदेश में बैठे संचालकों और स्थानीय नेटवर्क के बीच आर्थिक गतिविधियां संचालित की जाती थीं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बठिंडा में BJP नेता की क्लीनिक पर बम हमले के दो आरोपी गिरफ्तार, भागने की कोशिश में फ्लाईओवर से कूद घायल हुए

    आरोपियों से पूछताछा जारी

    मामले में इस्लामाबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपितों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान की जा सके। जांच एजेंसियां इस बात का भी पता लगा रही हैं कि अब तक इस गिरोह ने कितनी खेपों की आपूर्ति की और किन-किन लोगों तक हथियार तथा नशीले पदार्थ पहुंचाए गए।

    अधिकारियों का कहना है कि जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। नेटवर्क की पिछली और आगे की कड़ियों को जोड़ने, विदेशी संचालकों की भूमिका स्पष्ट करने तथा अन्य सहयोगियों की पहचान के लिए विशेष टीमें काम कर रही हैं। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां तथा अतिरिक्त बरामदगी होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा।

    यह भी पढ़ें- 30 जून तक मंडियों में आने वाली पूरी सूरजमुखी खरीदेगी हरियाणा सरकार, हाई कोर्ट का कड़ा निर्देश