Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नहीं सुधरेगा पाकिस्तान! अमृतसर में ISI की साजिश नाकाम, दो ग्रेनेड और पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार

    Updated: Mon, 25 May 2026 10:34 AM (IST)

    अमृतसर देहात पुलिस ने आईएसआई द्वारा भेजे गए दो ग्रेनेड और एक पिस्तौल के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर पाकिस्तान की साजिश को नाकाम किया है। ...और पढ़ें

    पाकिस्तान की बड़ी साजिश नाकाम, ISI के भेजे 2 ग्रेनेड और पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार।

    पाकिस्तान की बड़ी साजिश नाकाम, ISI के भेजे 2 ग्रेनेड और पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार।

    HighLights

    1. अमृतसर देहात पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार।

    2. आईएसआई के भेजे दो ग्रेनेड, एक पिस्तौल बरामद।

    3. पुलिस कर रही अन्य साथियों की तलाश।

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर देहात पुलिस ने आईएसआए के भेजे गए दो ग्रेनेड, एक पिस्तौल के साथ ओक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित के मोबाइल से कई नंबर मिले हैं, जिन पर आरोपित ने अपनी गिरफ्तारी से पहले कई बार बात की थी।

    पता चला है कि उसकी गिरफ्तारी से पहले ही उसके साथी को भनक लग गई थी कि वह पकड़ा जाने वाला है। पुलिस उस व्यक्ति की तलाश में लगी है, जिसे वह बार बार काल कर रहा था।

    हालांकि, उसे उस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं है, जिसे उसने हथियारों की यह खेप देनी थी। इससे पहले सीआईए की टीम ने दो ग्रेनेड सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया था।