अमृतसर में खड़ी कार धू-धू कर जली, जवान सहित अंदर मौजूद थे चार लोग व बच्चा; समय रहती सभी को निकाला बाहर
अमृतसर के जंडियाला गुरु में खड़ी कार में अचानक आग लग गई। कार में चार लोग और एक बच्चा मौजूद थे, लेकिन सभी सुरक्षित बाहर निकल गए। आग से कार पूरी तरह जलक ...और पढ़ें
HighLights
जंडियाला गुरु में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार में आग लगी।
कार में सेना के जवान और बच्चे सहित चार लोग सवार थे।
सभी यात्री समय रहते सुरक्षित बाहर निकले, कोई हताहत नहीं।
डिजिटल डेस्क, अमृतसर। अमृतसर के जंडियाला गुरु क्षेत्र में राष्ट्रीय मार्ग पर खड़ी एक कार में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। घटना उस समय हुई जब कार में चार लोग सवार थे, जिनमें एक दस साल का बच्चा भी शामिल था। गनीमत रही कि सभी लोग समय रहते कार से बाहर निकल आए और कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार सवार लोग पटी क्षेत्र के गांव कच्चे पक्के से जंडियाला गुरु आए हुए थे। कार में एक सेना का जवान भी मौजूद था, जो छुट्टी पूरी करने के बाद ड्यूटी पर वापस जम्मू जाने वाला था। उसे जालंधर से आगे किसी अन्य सैनिक साथी के साथ रवाना होना था, जिसके लिए परिवार के सदस्य उसे छोड़ने आए थे।
यह भी पढ़ें- ट्राइडेंट समूह बनाम प्रदूषण बोर्ड विवाद, राजनीतिक प्रतिशोध के आरोप; हाई कोर्ट ने बहस के बाद फैसला सुरक्षित रखा
परिवार कर रहा था प्रतीक्षा
बताया जा रहा है कि दूसरा सैनिक अमृतसर से आ रहा था और सभी लोग उसकी प्रतीक्षा कर रहे थे। इसी दौरान अचानक कार से धुआं निकलना शुरू हो गया और देखते ही देखते आग भड़क उठी। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार उसकी चपेट में आ गई।
घटना के दौरान मौजूद लोगों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने भी मौके पर पहुंचकर मदद की और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- पटियाला में नशा तस्करी के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी, युवक को डंडों से पीटा; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
शार्ट सर्किट बना आग लगने का कारण
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण बिजली शार्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना के बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई, लेकिन कार सवारों ने आरोप लगाया कि दमकल वाहन देर से मौके पर पहुंचा, जिससे नुकसान बढ़ गया।
इस घटना ने एक बार फिर सड़क किनारे खड़े वाहनों में सुरक्षा उपायों और समय पर सहायता पहुंचने की आवश्यकता को उजागर किया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।