Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amritsar News: जत्थेदार रघबीर सिंह ने दो लड़कियों की आपसी शादी को बताया अवैध, कहा- 'सिख मर्यादा के विपरीत'

    By Jagran NewsEdited By: Deepak Saxena
    Updated: Sat, 23 Sep 2023 09:29 PM (GMT+05:30)

    श्री अकाल तख्त साहब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह (Jathedar Raghbir Singh) ने दो लड़कियों की आपसी शादी को अवैध करार दे दिया है। उन्होंने इसे गैर कुदरत ...और पढ़ें

    जत्थेदार रघबीर सिंह ने दो लड़कियों की आपसी शादी को बताया अवैध।
    जत्थेदार रघबीर सिंह ने दो लड़कियों की आपसी शादी को बताया अवैध।

    अमृतसर, जागरण संवाददाता: श्री अकाल तख्त साहब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह (Jathedar Raghbir Singh) ने बठिंडा के गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहब में हुई दो लड़कियों की शादी को अवैध करार कर दिया है। मर्यादा के विपरीत बताते हुए इस पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। उन्होंने इसे अवैध बताते हुए इसे नैतिकता तथा धार्मिकता का घोर उल्लंघन बताया है।

    रघबीर सिंह ने सिख मर्यादा के बताया विपरीत

    उन्होंने इस कार्य में शामिल गुरुद्वारा साहब के मुख्य ग्रंथि हरदेव सिंह, ग्रंथि अजय सिंह, रागी सिकंदर सिंह, तबला वादक सतनाम सिंह और गुरुद्वारा कमेटी के समस्त सेवादारों के कामकाज पर तुरंत रोक लगाने का फरमान एजीपीसी को जारी किया है। ज्ञानी रघबीर सिंह ने इस विवाह को सिख रहत मर्यादा के विपरीत बताया है और इसे गैर कुदरती भी करार दिया है।

    उन्होंने लड़कियों में आपस में होते इस तरह के विवाह के संदर्भ में गुरुद्वारा कमेटियों के प्रबंधकों को भविष्य में सावधान रहने की अपील की है।

    ये भी पढ़ें: बठिंडा में दो लड़कियों ने गुरुद्वारा साहिब में रचाई शादी, सिख संगठनों ने जताया विरोध; दो ग्रंथी बर्खास्त

    क्या है पूरा मामला ?

    चंडीगढ़ में नौ महीने पहले मिलीं बठिंडा व मानसा की दो लड़कियों ने आपस में शादी कर ली। दोनों का बठिंडा के गुरुद्वारा श्री कलगधीर साहिब में आनंद कारज (शादी) करवाया गया और शादी का सर्टिफिकेट भी जारी किया गया। वहीं, आनंद कारज मैरिज एक्ट में लड़कियों के आपस में शादी करने का प्रविधान न होने के कारण सिख संगठनों ने इसका विरोध किया तो शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी)ने जांच के लिए कमेटी बना दी।

    जांच के बाद दोनों ग्रंथियों को किया बर्खास्त

    जांच के बाद शादी करवाने वाले दोनों ग्रंथियों को बर्खास्त कर दिया गया। मानसा की रहने वाली डिंपल और बठिंडा की मनीषा नौ महीने पहले काम के सिलसिले में चंडीगढ़ गई थीं। वहीं दोनों की मुलाकात हुई। 18 सितंबर को गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब में दोनों ने शादी की। डिंपल दूल्हा बनी थी और मनीषा दुल्हन। दोनों लड़कियों की शादी को लेकर इनके परिवार को भी कोई आपति नहीं है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: ट्रूडो की अपने ही देश में फजीहत, कनाडा के सांसद ने खोली दावों की पोल; आतंकी निज्जर को लेकर दिया ये बयान