Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लंदन में जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह और रवि सिंह खालसा की अहम मुलाकात, पंजाब को मिल सकते हैं नए अस्पताल और स्कूल

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 01:52 PM (IST)

    लंदन में खालसा एड के संस्थापक रवि सिंह खालसा ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज से मुलाकात की। ...और पढ़ें

    लंदन में जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज से मिले खालसा एड के रवि सिंह (फोटो: जागरण)

    लंदन में जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज से मिले खालसा एड के रवि सिंह (फोटो: जागरण)

    HighLights

    1. रवि सिंह खालसा ने लंदन में जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह से मुलाकात की।

    2. जत्थेदार ने खालसा एड को पंजाब में अस्पताल-स्कूल खोलने की सलाह दी।

    3. खालसा एड ने जत्थेदार की सलाह का सकारात्मक स्वागत किया।

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। खालसा एड के संस्थापक रवि सिंह खालसा ने लंदन दौरे के दौरान श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज से मुलाकात की। बैठक में मानवता की सेवा से जुड़े कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

    रवि सिंह खालसा ने खालसा एड की ओर से विभिन्न देशों में किए जा रहे राहत एवं मानव सेवा कार्यों की जानकारी साझा की। दोनों नेताओं ने 'सरबत दा भला' के सिद्धांत के तहत सेवा कार्यों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने तथा इन प्रयासों को मीडिया के माध्यम से दुनिया के सामने लाने पर भी विचार-विमर्श किया।

    जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने रवि सिंह खालसा को सलाह दी कि खालसा एड पंजाब में भी स्थायी जनसेवा योजनाएं शुरू करे। उन्होंने विशेष रूप से माझा या मालवा क्षेत्र में ऐसी जगह एक आधुनिक अस्पताल स्थापित करने का सुझाव दिया, जहां अधिक से अधिक लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

    इसके अलावा उन्होंने पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्र में एक स्कूल खोलने की भी सलाह दी, ताकि वहां के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके। रवि सिंह खालसा ने जत्थेदार की सलाह का सकारात्मक स्वागत करते हुए कहा कि इस दिशा में गंभीरता से कार्य करेंगे। इस अवसर पर जत्थेदार के मीडिया सलाहकार जसकरण सिंह सहित स्थानीय सिख युवा भी उपस्थित रहे।

    खबरें और भी