विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

12 सितंबर को स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, पंजाब सरकार ने अमृतसर में छुट्टी का किया एलान; जानें कारण

Published: Wed, 09 Sep 2026 02:44 PM (IST)

पंजाब सरकार ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व के चलते 12 सितंबर को अमृतसर जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। सरकारी स्कूल-दफ्तर बंद रहेंगे।

ये प्रतिकात्मक तस्वीर है।

ये प्रतिकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. 12 सितंबर को अमृतसर में स्थानीय अवकाश घोषित।

  2. श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व हेतु।

  3. सरकारी संस्थान, स्कूल, कार्यालय बंद रहेंगे।

डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब सरकार ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व के धार्मिक महत्व को देखते हुए 12 सितंबर, शनिवार को श्री अमृतसर साहिब जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में पंजाब के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

जारी आदेशों के अनुसार 12 सितंबर को श्री अमृतसर साहिब जिले में स्थित सभी सरकारी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। इसके साथ ही सरकारी कार्यालयों के अलावा सरकारी बोर्डों और निगमों को भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार की ओर से यह फैसला श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व के धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। स्थानीय अवकाश का असर जिले में संचालित सरकारी संस्थानों पर रहेगा।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के आरोपों पर केजरीवाल का पलटवार, बोले- नशे पर युद्ध जारी, लाशों पर राजनीति करना बंद करें

पंजाब सरकार की ओर से जारी आदेश में संबंधित विभागों और संस्थानों को निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। ऐसे में शनिवार को जिले के सरकारी स्कूल, अन्य सरकारी शिक्षण संस्थान, सरकारी कार्यालय तथा बोर्ड और निगमों के कार्यालय सामान्य रूप से संचालित नहीं होंगे।

इस घोषणा के बाद अमृतसर जिले में प्रकाश पर्व को लेकर होने वाले धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- 'आपका बेटा अस्पताल में है...' एक कॉल से घबराई मां, साइबर ठगों ने ममता का फायदा उठा उड़ाए 3 लाख रुपये

पढ़ें सरकारी आदेश-

order copy

यह भी पढ़ें- फाइलें लेकर ED दफ्तर पहुंचे पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव अनुराग वर्मा, दो बार तारीख बढ़ने के बाद आज हुई पेशी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।