अमृतसर: ब्रिटिश मॉडल से दिनदहाड़े स्नैचिंग, बदमाशों ने छीना iPhone 17 Pro Max; इंस्टाग्राम पर बयां की आपबीती
लंदन की इंस्टाग्राम इंफ्लूएंंसर लाली अमृतसर में स्नेचिंग का शिकार हो गईं, जहां बदमाशों ने उनसे डेढ़ लाख का आईफोन 17 प्रो मैक्स छीन लिया।
HighLights
लंदन की इंस्टाग्राम इंफ्लूएंंसर लाली अमृतसर में स्नेचिंग का शिकार।
बदमाशों ने डेढ़ लाख का आईफोन 17 प्रो मैक्स छीना।
स्थानीय लोगों की मदद और मेहमाननवाजी से मॉडल हुईं प्रभावित।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। अटारी बॉर्डर से घूमकर लौट रही लंदन की मॉडल व इंस्टाग्राम इंफ्ल्यूएंसर londonki_lali (लाली) से बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आए बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये iphone 17 pro max छीन लिया। शाम के समय बस स्टैंड के समीप स्थित रामतलाई चौक के पास हुई इस वारदात के बाद मॉडल को स्थानीय निवासियों का ऐसा समर्थन और प्यार मिला कि वह इस मुश्किल समय में भी यहां की मेहमाननवाजी और इंसानियत की कायल हो गई।
मॉडल ने इंटरनेट मीडिया पर स्टोरी साझा कर पूरी घटना और लोगों से मिली मदद के बारे में जानकारी दी है। लाली ने बताया कि वह अन्य पर्यटकों के साथ सीमा घूमने गई थी। वापसी के दौरान सभी लोग वाहन में संगीत सुनते और हंसी-मजाक करते हुए आ रहे थे। रास्ते में उन्होंने प्रसिद्ध लस्सी का स्वाद भी लिया।
वह वाहन की अगली सीट पर बैठी हुई थी और मोबाइल उसकी गोद में था, जिसे उसने कसकर पकड़ा हुआ था। इसी दौरान एक चौक के पास बिना नंबर के बाइक सवार युवकों ने अचानक झपट्टा मारा और मोबाइल छीनकर तेजी से फरार हो गए।
यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ के नजदीक मोहाली बन रहा खेल नगरी, अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से बढ़ा रुतबा; 'रंगला पंजाब' के लिए बड़ी उपलब्धि

लाली की पुरानी तस्वीर।
फोन खोने पर दुखी थी लाली
मोबाइल खोने से मॉडल काफी दुखी हुई, लेकिन इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसकी मदद की। वाहन चालक ने मॉडल की परेशानी को समझते हुए तुरंत उसे इस्तेमाल करने के लिए अपना एक अतिरिक्त मोबाइल दे दिया। वहीं, वह जिस जगह पर रुकी हुई थी, युवक ने बिना खर्च लिए खाने पीने व ठहरने का इंतजाम किया। थाने जाकर शिकायत दर्ज कराने में भी पूरी मदद की।
यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ के नजदीक मोहाली बन रहा खेल नगरी, अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से बढ़ा रुतबा; 'रंगला पंजाब' के लिए बड़ी उपलब्धि
पुलिस से जल्द कार्रवाई की अपील
मॉडल के एक जानकार ने उसे एक अन्य मोबाइल प्रयोग करने के लिए दिया। आर्थिक सहायता भी दी और दूसरे शहर जाने की विमान टिकट भी बुक करवा दी। मॉडल ने इस मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस स्टेशन में दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मॉडल ने अपील की है कि पुलिस जल्द उसे मोबाइल फोन ढूंढ दें।
दो बार वीजा रिजेक्शन के बाद पहुंची भारत
लाली भारत की फैन है और अधिकतर समय भारतीय परिधान में ही रहती है। भारत आने के लिए उसने दो बार वीजा एप्लाई किया, जो रिजेक्ट हो गया। लेकिन तीसरी बार जब उसे वीजा मिला था तो वे काफी खुश थी। भारत के अलावा वे पाकिस्तान भी घूम चुकी है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।