Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    प्यार किया तो डरना क्या... हरियाणा की युवती के लिए लांघ दिया बॉर्डर, 'वीर-जारा' से कम नहीं पाकिस्तान के अजमल की कहानी

    Updated: Sat, 08 Feb 2025 12:41 AM (IST)

    पाकिस्तान के अजमल हुसैन ने प्यार में भारत में अवैध रूप से प्रवेश किया। जिसके बाद वह पकड़ा गया और उसे दो साल जेल की सजा काटनी पड़ी। अब वह आखिरकार अपने ...और पढ़ें

    अजमल ने प्यार में पार की सरहद, भारत-पाकिस्तान सीमा (फोटो साभार- रॉयटर्स)
    अजमल ने प्यार में पार की सरहद, भारत-पाकिस्तान सीमा (फोटो साभार- रॉयटर्स)

    HighLights

    1. पाक कैदियों ने सुनाई दास्ता, बोले-भारत की जेलों में मिला भरपूर प्यार
    2. भारत सरकार ने सजा पूरी कर चुके पांच पाकिस्तानी कैदियों को किया रहा

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। भारत सरकार ने सजा पूरी कर चुके पांच पाकिस्तानी कैदियों को अटारी-वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान भेज दिया। रिहा होने वाले अजमल हुसैन ने बताया कि वह पाकिस्तान के कसूर का रहने वाला है। वह प्यार के चक्कर में भारत आया था। उसे अपने पिता की ममेरी बहन से प्यार हो गया, जो हरियाणा में रहती है।

    वे वाट्सऐप पर चैट करते थे। लड़की उससे शादी के लिए कहती थी। इस कारण वह शराब पीकर भारत में प्रवेश कर गया। साल 2022 में उसे वल्टोहा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसे दो साल की सजा सुनाई गई थी जो उसने तरनतारन जेल में काटी।

    इसी तरह पाकिस्तान के कराची में रहने वाले मसरूर ने बताया कि वह वर्ष 2008 में भारत आया था। उसके पास छह महीने का वीजा था और जब वीजा खत्म हो गया तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

    उसने बताया कि लखनऊ में वह एक दुकान पर कांच काटने और उसे फिट करने का काम करने लगा था। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

    यह भी पढ़ें- अमृतपाल बाहर आया तो खतरा! UAPA लगने पर भड़के पिता, बोले- मेरे बेटे की छवि खराब करने की कोशिश

    16 साल बाद हुई वतन वापसी

    हाई कोर्ट में अपील करने के बाद उसने साढ़े 16 साल जेल में बिताए और अब उसकी वतन वापसी हो रही है। वहीं, जफर हुसैन ने बताया कि पुलिस ने उसे जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया था। 17 साल की सजा पूरी करने के बाद वह पाकिस्तान लौट रहा है।

    वह राजस्थान की अलवर जेल में बंद था और उसे जासूसी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। वह शादीशुदा है और उसकी पत्नी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रहती है।

    वहीं, नंद लाल सिंध प्रांत का रहने वाला है। उसने बताया कि भारत के राजस्थान में उसकी जमीन थी, जिस पर उसके रिश्तेदारों ने कब्जा कर रखा था।

    वह जमीन वापस लेने के लिए भारत आया था। उसका वीजा खत्म हो गया और उसके रिश्तेदारों ने पुलिस को सूचना देकर उसे जेल भेज दिया। इसके अलावा एक अन्य कैदी खादिम हुसैन मछली पकड़ते हुए भारत की सीमा में आ गया था। वह गुजरात की जेल में बंद था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अमेरिका से डिपोर्ट हुए भारतीयों को लेकर अमृतपाल का रिएक्शन, कहा- इस बार विमान को रनवे पर उतरने ही न दें