Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab News: पंजाब की बहन-बेटियों को मान सरकार का तोहफा, अब फायर ब्रिगेड विभाग में लड़कियां भी करेंगी काम

    Updated: Mon, 19 Aug 2024 04:45 PM (IST)

    पंजाब सरकार ने लड़कियों के लिए नौकरी को लेकर बड़ा एलान किया है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में अब फायर ब्रिगेड विभाग ने लड़कियां भी नौकरी करेंगी। ...और पढ़ें

    मान सरकार का बेटियों को लेकर बड़ा एलान (फाइल फोटो)
    मान सरकार का बेटियों को लेकर बड़ा एलान (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. आंगनवाड़ी के लिए भी तीन हजार होंगी नियुक्तियां: सीएम मान
    2. पंजाब में आठ जिलों की डीसी बेटियों को लगाया: मुख्‍यमंत्री मान

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने बड़ी घोषणा की है। मान ने कहा कि अब फायर ब्रिगेड विभाग (Punjab Fire Brigade Department) में लड़कियों को भी नियुक्त किया जाएगा। आने वाले दिनों में इस विभाग में लड़कियों की नियुक्ति के लिए काम भी शुरू कर दिया जाएगा।

    फायर ब्रिगेड विभाग में लड़कियों की नियुक्ति नहीं होती थी क्योंकि नियम काफी सख्त होते थे, उन नियमों को सरल किया गया है। जल्द ही इस विभाग में लड़कियों को तैनात किया जाएगा।

    आंगनवाड़ी के लिए 3000 होंगी नियुक्तियां: सीएम

    पंजाब ऐसा पहला राज्य होगा जहां इस विभाग में लड़कियां काम करेंगी। वहीं उन्होंने आंगनवाड़ी के लिए 3000 और नियुक्तियां करने का भी ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर यह बहन बेटियों को पंजाब सरकार का एक तोहफा होगा उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हमेशा ही बेटियों को मन सत्कार देती रही है। यही कारण है कि आज पंजाब में छह जिलों में एसएसपी और आठ जिलों की डीसी बेटियों को लगाया है।

    यह भी पढ़ें: Amritsar News: 'गुरु घरों पर कब्‍जा करने में जुटी BJP और सरकारी एजेंसियां', सुखबीर बादल ने भाजपा पर कसा तंज

    मान ने पंजाब सरकार की गिनवाईं उपलब्धियां

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान बाबा बकाला साहिब में गुरुद्वारा नौवीं पातशाही में रक्खड़ पूनिया को लेकर आयोजित कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार की उपलब्धियां को भी गिनवाया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने लोगों को फ्री बिजली देने की जो गारंटी दी थी, उसे आते ही पूरा किया गया।

    यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2024: बठिंडा जेल में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन, सजा काट रहे भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी

    इसके अलावा स्कूलों में शिक्षा का सुधार किया गया और अस्पतालों में सेहत सेवाएं बढ़िया की गई। पंजाब के मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा साहिब में माथा भी टेका। कांफ्रेंस को लेकर पंजाब पुलिस की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।

    खबरें और भी