Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मनप्रीत सिंह ने बयां किया दातर से हुए जानलेवा हमले का खौफनाक मंजर, अमृतपाल सिंह के खिलाफ कोर्ट में बड़ी गवाही

    Updated: Sun, 17 May 2026 10:20 AM (IST)

    खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ मनप्रीत सिंह ने कोर्ट में गवाही दी है। ...और पढ़ें

    अमृतपाल सिंह के खिलाफ कोर्ट में बड़ी गवाही (फाइल फोटो)

    अमृतपाल सिंह के खिलाफ कोर्ट में बड़ी गवाही (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. खालिस्तान समर्थक अमृतपाल के खिलाफ मनप्रीत सिंह ने कोर्ट में गवाही दी।

    2. मनप्रीत ने बताया कि फरवरी 2023 में दातर से हमला हुआ।

    3. अमृतपाल सिंह डिब्रूगढ़ जेल में बंद, अगली सुनवाई 20 मई।

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। खालिस्तान समर्थक और हलका खडूर साहिब से सांसद बने अमृतपाल सिंह के खिलाफ मनप्रीत सिंह नाम के व्यक्ति ने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के समक्ष गवाही दर्ज करवाई है।

    पीड़ित मनप्रीत सिंह ने कोर्ट में बताया है कि फरवरी 2023 को खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने अपने साथी अमनदीप सिंह अमना के साथ मिलकर दातर से उस पर हमला करके जख्मी कर दिया था।

    पता चला है कि मनप्रीत सिंह की गवाही कोर्ट में अभी पूरी नहीं हो सकी है। कोर्ट ने अगली तारीख बीस मई तय की है। उल्लेखनीय है कि डिब्रूगढ़ जेल में बंद अजनाला थाने के मुख्यारोपित अमृतपाल सिंह की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी करवाई जा रही है।

    आरोपित ने 22 मई को अपने साथियों के साथ मिलकर धार्मिक यात्रा की आड़ में थाना अजनाला पर हमला कर दिया था। जिसमें एसपी जुगराज सिंह सहित छह पुलिस कर्मी जख्मी हुए थे। पंजाब में अमृतपाल सिंह द्वारा खालिस्तान की आड़ में माहौल खराब होते देख सरकार ने उसपर नेशनल सिक्योरिटी एक्ट लगाकर आसाम की डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया था।