विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amritsar: 'ED से चाहे जितना बचने का प्रयास कर लें, गिरफ्तारी है तय'; BJP प्रदेश अध्‍यक्ष सुनील जाखड़ ने केजरीवाल पर किया वार

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Updated: Fri, 17 Nov 2023 03:18 PM (IST)

सुनील जाखड़ ने अरविंद केजरीवाल पर वार किया है। उन्‍होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले में ईडी से बचने का जितना मर्जी प्रयास कर लें लेकिन एक न एक ...और पढ़ें

BJP प्रदेश अध्‍यक्ष सुनील जाखड़ ने केजरीवाल पर किया वार
BJP प्रदेश अध्‍यक्ष सुनील जाखड़ ने केजरीवाल पर किया वार

जागरण संवाददाता, अमृतसर। पंजाब प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने दावा किया है कि आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले में ईडी से बचने का जितना मर्जी प्रयास कर लें, लेकिन एक न एक दिन उनकी गिरफ्तारी तय है। वे ईडी से जितना मर्जी दूर भाग ले लेकिन उन्हें एक न एक दिन गिरफ्तार होना ही पड़ेगा।

कार्यकर्ताओं से चुनाव के लिए कमर कसने का किया आह्वान

भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में जाखड़ ने खुलासा किया कि पंजाब में भी दिल्ली की तर्ज पर शराब घोटाला हुआ है, केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा उनके मंत्रियों की बारी है घोटाले के नतीजन जेल की सलाखों के पीछे जाने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नगर निगम चुनाव के लिए कमर कस लेने का आह्वान भी किया।

यह भी पढ़ें: Punjab Crime: अमृतसर में ASI को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज; तलाश में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें: दिवाली की रात गोलियां चलाने वाले छह और आरोपित गिरफ्तार, पनाह देने वाले भी पकड़े गए तीन