Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमृतसर हवाई अड्डे पर पकड़ा गया यात्री, अंडरगारमेंट से अमेरिकन और थाई करंसी बरामद

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 11:51 PM (IST)

    यात्री कमल किशोर को अमृतसर हवाई अड्डे पर अंडरगारमेंट्स में अमेरिकी और थाई करेंसी छिपाकर ले जाते हुए पकड़ा गया। सीआईएसएफ ने ₹30 लाख से अधिक की विदेशी म ...और पढ़ें

    अमृतसर हवाई अड्डे। फाइल फोटो

    अमृतसर हवाई अड्डे। फाइल फोटो

    HighLights

    1. अमृतसर हवाई अड्डे पर यात्री के अंडरगारमेंट में मिली विदेशी मुद्रा।

    2. कमल किशोर से 31,500 अमेरिकी डॉलर और 3,400 थाई बाहत जब्त।

    3. सीआईएसएफ ने यात्री को डीआरआई और कस्टम के हवाले किया।

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर चेकिंग के दौरान एक यात्री के अंडरगारमेंट्स से अमेरिकन और थाई करंसी बरामद की गई है। यात्री की पहचान कमल किशोर निवासी ड्रीम सिटी झब्बाल रोड के तौर पर हुई है। वह दिल्ली के लिए इंडिगो की उड़ान से जाने वाला था, जहां से आगे उसने बैंकाक जाना था।

    उसकी तलाशी लेने पर 31500 अमेरिकन डालर ( भारतीय करंसी करीब ₹30,01,320) और 3,400 थाई बाहत (भारतीय करंसी करीब ₹9,724) रुपए बरामद हुए। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने सिक्योरिटी होल्ड एरिया में तलाशी लेकर यह करंसी बरामद की।

    यात्री ने दिल्ली से आगे बैंकाक जाना था। उसने यह करंसी अपने अंडरगारमेंट में छिपा कर रखी थी। सीआईएसएफ ने आरोपी यात्री को डीआरआई और कस्टम के हवाले कर दिया है।