विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कनाडा में गिरफ्तार गैंगस्टर अमृतपाल बाठ को भारत लाने की तैयारी, एजेंसियों ने तेज की कार्रवाई

Published: Tue, 27 Oct 2026 02:44 PM (IST)

कनाडा में फर्जी पासपोर्ट पर पकड़े गए तरनतारन के गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू हो ...और पढ़ें

कनाडा में गिरफ्तार गैंगस्टर अमृतपाल बाठ को स्वदेश लाने में जुटी एजेंसियां।

कनाडा में गिरफ्तार गैंगस्टर अमृतपाल बाठ को स्वदेश लाने में जुटी एजेंसियां।

HighLights

  1. अमृतपाल बाठ कनाडा में फर्जी पासपोर्ट पर पकड़ा गया

  2. भारत लाने के लिए एजेंसियां कानूनी कार्रवाई में जुटीं

  3. पंजाब में हत्या, रंगदारी के 18 मुकदमे दर्ज हैं

धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन। पंजाब के जिला तरनतारन के गांव मीयांपुर निवासी अमृतपाल सिंह बाठ को 11 अक्टूबर को कनाडा के सरी बार्डर पर डिटेन किया गया था।

इस दौरान जांच में पता चला कि वे फर्जी पासपोर्ट पर कनाडा में दाखिल हुआ था। उसे डिटेन करने के बाद अब भारत लाने की कवायद शुरू कर दी गई है।

तरनतारन के एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने सोमवार को बकायदा पुष्टि करते हुए बताया कि देश की विभिन्न एजेंसियों द्वारा उसे भारत लाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बता दें कि गांव मीयांविंड निवासी अमृतपाल सिंह बाठ के खिलाफ हत्या, इरादत्न हत्या, रंगदारी, असलहा एक्ट की धाराओं के तहत 18 मुकदमें दर्ज है।

पंजाब पुलिस से बचने के लिए हरप्रीत सिंह नाम की पहचान पर कनाडा में भाग गया था। इस दौरान उसने झब्बाल के सरपंच अवन कुमार सोनू चीमा की 14 जनवरी 2024 को हत्या करवाई थी।

जबकि दो माह बाद गांव लालूघुम्मण के सरपंच को भी मौत के घाट उतारने में उसे नामजद किया गया था। कनाडा पुलिस द्वारा अमृतपाल सिंह बाठ के खिलाफ जांच पूरी करने के बाद बकायदा रविवार को मीडिया को ब्रीफ किया गया, जिसके बाद तरनतारन के एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने देर रात को बताया कि अमृतपाल सिंह बाठ को भारत लाने के लिए विभिन्न खुफिया और केंद्रीय एजेंसियां कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

उन्होंने बताया कि बाठ की ओर से विधानसभा हलका तरनतारन के उप-चुनाव दौरान वोटरों को धमकाने बाबत भी पुलिस द्वारा केस दर्ज किए गए थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।