Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पनबस कर्मियों की हड़ताल से पूरे पंजाब में चक्का जाम, अमृतसर समेत कई जिलों में सरकारी बस सेवाएं ठप

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 11:29 AM (GMT+05:30)

    पनबस कर्मियों की हड़ताल के कारण अमृतसर सहित पूरे पंजाब में सरकारी बस सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। ...और पढ़ें

    पनबस कर्मियों की हड़ताल से सरकारी बसों का चक्का जाम (फोटो: जागरण)

    पनबस कर्मियों की हड़ताल से सरकारी बसों का चक्का जाम (फोटो: जागरण)

    HighLights

    1. पनबस कर्मियों की हड़ताल से सरकारी बसें ठप।

    2. अमृतसर सहित कई रूटों पर यात्री परेशान।

    3. सीमित बसों से यात्रियों को निजी वाहन सहारा।

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। पनबस कर्मियों की हड़ताल सोमवार को शुरू होते ही सरकारी बस सेवा बुरी तरह प्रभावित हो गई। हड़ताल के चलते अधिकांश सरकारी बसों का चक्का जाम हो गया है, जिससे हजारों यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    लंबी दूरी के साथ-साथ स्थानीय रूटों पर भी बस सेवाएं ठप हो गई हैं। जानकारी के अनुसार अमृतसर डिपो से केवल करीब 20 सरकारी बसें ही संचालित की जा रही हैं। सीमित संख्या में बसें चलने के कारण यात्रियों को सीट नहीं मिल रही और बस अड्डे पर लंबी कतारें लग गई हैं।

    मजबूरन बड़ी संख्या में लोग निजी बसों और अन्य वाहनों से सफर कर रहे हैं, जिससे उनका यात्रा खर्च भी बढ़ गया है। हड़ताल का असर दिल्ली, चंडीगढ़, अंबाला, जम्मू, पठानकोट, बरनाला, बठिंडा, ऋषिकेश, देहरादून, पिहोवा, डलहौजी और माता चिंतपूर्णी सहित लंबी दूरी के रूटों पर पड़ा है।

    वहीं डेरा बाबा नानक, अजनाला, भिखीविंड, खेमकरण और वेरोवाल समेत कई स्थानीय रूटों पर भी सरकारी बसों का संचालन प्रभावित हो गया है। बस अड्डों पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ देखने को मिल रही है। नौकरीपेशा लोग, विद्यार्थी और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए यात्रा करने वाले यात्री सबसे अधिक परेशान हैं।

    खबरें और भी

    सीमित सरकारी बसों में सीट न मिलने के कारण अधिकांश यात्रियों को निजी बसों का सहारा लेना पड़ रहा है। हड़ताल के कारण पूरे दिन सरकारी परिवहन व्यवस्था प्रभावित रहने की संभावना है। ऐसे में यात्रियों को सफर के लिए अतिरिक्त समय और वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।