Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab News: 'सोने दे कंगणा' गाना गाते नजर आए CM मान, सिंगर सुखविंदर हुए आवाज के कायल; वीडियो वायरल

    Updated: Fri, 22 Mar 2024 09:41 AM (IST)

    Punjab News इंटरनेट मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गायक सुखविदंर के साथ मिलकर गाना गा रहे हैं। ज ...और पढ़ें

    Punjab News: 'सोने दे कंगणा' गाना गाते नजर आए CM मान
    Punjab News: 'सोने दे कंगणा' गाना गाते नजर आए CM मान

    HighLights

    1. पंजाबी गीत ‘सोने दे कंगणा’ गाते नजर आए सीएम मान
    2. सुखविंदर से मिले और दोनों एक ही कार में बैठ निकले थे
    3. शिअद नेता ने इसे लेकर प्रतिक्रिया दी है

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Punjab Latest News: मुख्यमंत्री भगवंत मान चुनावी माहौल में खुद को तरोताजा रखने के लिए पंजाबी गीत ‘सोने दे कंगणा’ गाते नजर आए। एक कार में जब मुख्यमंत्री गीत गा रहे थे तब उनके साथ प्रसिद्ध गायक सुखविंदर भी मौजूद थे। सुखविंदर ने न केवल मान की आवाज के कायल नजर आए बल्कि उनके जमीन से जुड़ने की बात भी कही।

    दोस्त और सिंगर सुखविदंर से की मुलाकात

    बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान वीरवार को संगरूर में थे और इस दौरान ही वे अपने दोस्त सुखविंदर से मिले और दोनों एक ही कार में बैठ निकले थे। वीडियो में कार की अगली सीट पर बैठे मान को सुखविंदर पंजाबी गीत ‘सोने दे कंगणा’ सुनाने को कहते हैं।

    सुखविंदर के कहने पर मान बेहद सुरीली आवाज में गीत को गाते हैं तो गायक सुखविंदर उनकी आवाज की तारीफ करते हुए कहते हैं कि कैसे एक मुख्यमंत्री डाउन टू अर्थ (जमीन से जुड़ा) है।

    शिअद नेता ने की टिप्पणी

    बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित की ओर से चंडीगढ़ में रखी पार्टी में भी पंजाबी लोकगीत छल्ला सुनाकर हैरान कर दिया था। उधर, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने लिखा कि भगवंत शाह आपने गाया तो ठीक है।

    पंजाब में कानून व्यवस्था के जो हालात हैं किसी को विश्वास नहीं रहा। शिअद नेता बिक्रम मजीठिया ने इंटरनेट मीडिया पर लिखा कि भगवंत मान जी आप मुख्यमंत्री हैं और जब आपके अपने जिले में जहरीली शरीब पीने से आठ लोगों की मौतें हो चुकी हों तो आपका इस तरह गाना शोभा नहीं देता।

    खबरें और भी