विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amritsar Golikand: दीवाली की रात दो गुटों के बीच चली अंधाधुंध गोलियां, एक की मौत; दो घायल

By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
Updated: Mon, 13 Nov 2023 01:27 PM (IST)

अमृतसर (Amritsar News) थाना डी डिवीजन के अधीन आते इलाका कटरा दूलो में दीवाली की रात करीब 130 बजे दो गुटो में अंधाधुंध गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में दो ...और पढ़ें

गोलीकांड के बाद पुलिस घटना से संबंधित पूछताछ करते हुए
गोलीकांड के बाद पुलिस घटना से संबंधित पूछताछ करते हुए

जागरण संवाददाता, अमृतसर।(Punjab crime) थाना डी डिवीजन के अधीन आते इलाका कटरा दूलो में दीवाली की रात करीब 1:30 बजे दो गुटो में जमकर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में दो लोग गंभीर घायल हुए हैं और एक की मौत हो गई है।

एक घायल को अस्पताल में जाया गया है, जबकि एक का पता नहीं चल पाया है। मृतक का शव कब्जे में ले लिया गया है। घटना की जानकारी मिलते हैं।

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

सोमवार की सुबह एडीसीपी तीन अभिमन्यु राणा, एसीपी सुरेंद्र सिंह और थाना डी डिवीजन के प्रभारी सरमेल सिंह मौके पर पहुंचे।

गोली कांड में मृतक अरुण 

यह भी पढ़ें: Jalandhar Crime: दिवाली की रात मामूली कहासुनी को लेकर पत्नी ने की पति की हत्या, पुलिस कर रही महिला की तलाश

लोगों के अनुसार इलाके (Amritsar Golikand) में 40 के करीब दोनों ओर से गोलियां चली हैं। हमलावर रात के समय इलाके में एक घर में चल रहा जुआ लूटने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने जुआ लूटने की कोशिश की तो उन लोगों की जुआ खेल रहे लोगों के साथ झड़प हो गई।

बात इतनी बढ़ी कि दोनों के बीच गोलीबारी हुई। वहीं पुलिस (Punjab Police) ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। मृतक की पहचान अरुण निवासी पंडोरी वड़ैच के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: Gurdaspur Crime: 100 किलो चूरा पोस्त-30 हजार की ड्रग मनी के साथ दो गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल