विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab News: 'महाराजा रणजीत सिंह का सोने का सिंहासन लंदन से वापस लाया जाए', सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा में रखी मांग

Published: Wed, 24 Jul 2024 11:13 PM (IST)

आप के सांसद राघव चड्डा ने लंदन से महाराजा रणजीत सिंह के सोने के सिंहासन को भारत वापस लाने की ...और पढ़ें

पंजाब न्यूज: आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा (फाइल फोटो)
पंजाब न्यूज: आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 'महाराजा रणजीत सिंह को 'सर्वकालिक महानतम नेता' माना गया है'
  2. 'महाराजा रणजीत पंजाब ही नहीं पूरे देश की भावनाएं जुड़ी हुई हैं'
  3. 'उनके शासन में धर्म जात-पात के नाम पर कोई भेदभाव नहीं होता था'

डिजिटल डेस्क, अमृतसर। आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बुधवार को संसद में महाराजा रणजीत सिंह के शाही सिंहासन को भारत में वापस लाने की मांग पर जोर दिया।

उन्होंने राज्यसभा में अपने भाषण में कहा कि मैं जिस विषय पर बोलने जा रहा हूं व पंजाब और पंजाबियों के दिल से जुड़ा हुआ है। मैं एक ऐसे मुद्दे पर बोलने के लिए खड़ा हुआ हूं, जिसे पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे देश की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। 

'महाराजा रणजीत सिंह ने दिया इंसानियत का पैगाम'

उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मैं उस जगह से संबंध रखता हूं, जहां कभी शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह का शासन था। उनका शासन असल में सुशासन था, जहां सबको न्याय मिलता था। वह एक ऐसे योद्धा थे जिनसे अच्छों-अच्छों की रूह कांप जाती थी। उन्होंने दुनिया को इंसानियत का पैगाम भी दिया।

महाराजा रणजीत के शासन में धर्म जात-पात के नाम पर कोई भेदभाव नहीं होता था। उन्होंने बीबीसी विश्व इतिहास सर्वेक्षण का हवाला देते हुए कहा कि एक सर्वे में महाराजा रणजीत सिंह को 'सर्वकालिक महानतम नेता' माना गया है। ऐसे महात्मा को सदन में नमन करता हूं तथा उन्हें याद करते हुए एक मांग रखना चाहूता हूं।

'लंदन से सिंहासन लाया जाए वापस'

उन्होंने कहा कि लंदन के विक्टोरिया एंड अल्बर्ट म्यूजियम में उनका सोने का सिंहासन रखा हुआ है। मैं भारत सरकार से मांग करता हूं कि उसे वापस लाने के प्रयास किए जाए। वह सिंहासन हमारे देश वापस आना चाहिए तथा सभी को उसके दर्शन करने का मौका मिलना चाहिए।

उनके जीवन से हमें प्रेरणा मिलती है। उनके शौर्य और इंसानियत और राज्य की नीति को बच्चों को किताबों में पढ़ाया जाना चाहिए जिससे बच्चों को सुशासन का असली अर्थ पता चल सके।

राघव ने एक्स पर किया पोस्ट

एक्स पर राघव चड्ढा ने लिखा कि आज संसद में मैंने महाराजा रणजीत सिंह जी के शाही सिंहासन को वापस लाने की मांग की, जो वर्तमान में लंदन के विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय में रखा हुआ है। मैंने भारत सरकार से यूनाइटेड किंगडम के साथ अपने राजनयिक संबंधों को आगे बढ़ाने का आग्रह किया।

उनके महान शासन ने पंजाब को एकजुट किया, धर्मनिरपेक्ष मूल्यों, न्याय, समानता, सांस्कृतिक विरासत और सुशासन को बढ़ावा दिया। मैंने यह भी मांग की कि हम अपने इतिहास में महाराजा रणजीत सिंह जी की अविश्वसनीय विरासत और योगदान को अपनी स्कूली पाठ्यपुस्तकों में शामिल करें ताकि छात्र उनकी यात्रा और सुशासन के बारे में जान सकें।

यह भी पढ़ें- Punjab News: पंजाब गवर्नर बनवारी लाल का काफिला हादसे का शिकार, गाड़ी का अचानक फटा टायर; तीन जवान घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।