Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab News: बेअदबी मामले में पूरे गांव को देना होगा स्पष्टीकरण, श्री अकाल तख्त के समक्ष होगा फौसला

    By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
    Updated: Sun, 22 Oct 2023 12:53 PM (IST)

    ऐसा पहली बार होगा जब बेअदबी के मामले में पूरे गांव के लोगों को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होकर अपना स्पष्टीकरण अथवा क्षमायाचना पत्र देना होगा। ...और पढ़ें

    पंजाब में बेअदबी पर पूरा गांव श्री अकाल तख्त के समक्ष तलब
    पंजाब में बेअदबी पर पूरा गांव श्री अकाल तख्त के समक्ष तलब

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। ऐसा पहली बार होगा जब बेअदबी के मामले में पूरे गांव के लोगों को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होकर अपना स्पष्टीकरण अथवा क्षमायाचना पत्र देना होगा। तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी सुल्तान सिंह ने पटियाला के गांव मोहलगढ़ में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूप के अंग (पन्ने) फटने से हुई बेअदबी के मामले में पूरे गांव को तलब किया है। गांववासियों को रविवार को सुबह 11 बजे पेश होने का फरमान जारी किया गया है। 

    बेअदबी मामले में गांव मोहलगढ़ के गुरुद्वारा साहिब में गुरुवार को जत्थेदार ज्ञानी सुल्तान सिंह की अगुआई में बैठक हुई थी। इसमें एसजीपीसी सदस्य जरनैल सिंह करतारपुर, अकाली नेता हिरदरपाल सिंह विशेष तौर से शामिल हुए थे।

    इस बैठक में बेअदबी के मामले में हुई लापरवाही में समस्त गांव ही दोषी पाया गया था। बैठक में सभी को श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश होकर क्षमा याचना करवाने का फैसला हुआ। इसी के तहत जत्थेदार ने सभी को रविवार को श्री अकाल तख्त पर तलब होने का फरमान जारी किया गया।  

    80 से अधिक गांववासी सुबह श्री अकाल तख्त साहब में हुए पेश

    तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी सुल्तान सिंह ने पटियाला के मोहलगढ़ गांव के गुरुद्वारा साहब में बुधवार को अज्ञात व्यक्ति द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अंग फाड़ने के कारण हुई बेअदबी में लापरवाही बरतने के आरोप में श्री अकाल तख्त पर तलब किए गए 80 से अधिक गांववासी सुबह श्री अकाल तख्त साहब पर पेश हुए हैं। उक्त गांव वासी श्री गुरु ग्रंथ साहब की सेवा संभाल करने में विफल रहने के कारण पांच प्यारों के समक्ष क्षमायाचना करेंगे।

    ये भी पढ़ें- सीमा पर फिर देखी गई ड्रोन की हलचल, BSF ने फायरिंग कर भगाया; चलाया गया सर्च ऑपरेशन

    खबरें और भी