विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नशे के खिलाफ एक्शन में पंजाब पुलिस! अमृतसर में चली ताबड़तोड़ गोलियां, साहिल के बाद अब जगतार का किया एनकाउंटर

Published: Mon, 03 Mar 2025 01:32 PM (IST)

पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को पुलिस ने एक किलो ...और पढ़ें

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी जगतार सिंह।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी जगतार सिंह।

HighLights

  1. नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का जंग जारी
  2. नशे के तस्करों के खिलाफ लगातार हो रहा कार्रवाई
  3. अमृतसर में बैक टू बैक दो नशा तस्करों का एनकाउंटर

जागरण संवाददाता, अमृतसर। पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने नशा तस्करों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को सुबह पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जगतार सिंह नाम के आरोपी को गोली मारी है। सीमावर्ती इलाका घरिंडा में पुलिस ने नशा तस्कर को गोली मारकर घायल कर दिया है।

पुलिस को धक्का देकर भाग रहा था आरोपी

दरअसल, एक किलो आइस ड्रग के साथ पकड़े गए जगतार सिंह की निशानदेही पर हथियार और नशे की टोपी बरामद करने सोमवार को पुलिस घरिंडा के सुनसान इलाके में पहुंची थी। जैसे ही पुलिस ने जगतार सिंह को अपनी गाड़ी से नीचे उतारा और उसे जगह की पहचान कराने लगी तो जगतार ने पुलिस कर्मियों को धक्का मारकर वहां से भागने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें- Punjab News: नशे से बेटा खोया फिर भी मां कर रही थी तस्करी, पुलिस ने अवैध मकान पर चलाया बुलडोजर

पुलिस ने जगतार को समझाया, लेकिन वह नहीं माना। पुलिस ने चेतावनी देकर उसे रोकने के लिए हवाई फायर किया, लेकिन जगतार फिर भी नहीं रुका तो पुलिस ने उसकी टांग पर गोली मारकर जख्मी कर दिया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत पीछा कर जगतार सिंह को काबू कर लिया। हालांकि, उस जगह से कुछ बरामद नहीं हो पाया है। पुलिस का सर्च अभियान लगातार जारी है।

रविवार रात को पुलिस ने साहिल उर्फ नीला को मारी थी गोली

वहीं, इससे पहले रविवार रात को भी पुलिस ने नशा तस्कर के खिलाफ कार्रवाई की थी। रविवार रात को खन्ना पेपर मिल के पास फतेह एन्क्लेव में पुलिस और नशा तस्कर साहिल उर्फ नीला के बीच गोलियां चली थी। दरअसल, पुलिस लगातार साहिल का पीछा कर रही थी। साहिल के खिलाफ नशा तस्करी और हथियार स्मगलिंग के मामले दर्ज हैं।

पुलिस को सूचना थी कि साहिल फतेह एन्क्लेव में छुपा बैठा है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने साहिल को घेर लिया। नशा तस्कर ने भी पुलिस पर फायरिंग की, इस दौरान एक पुलिसकर्मी को साहिल की पिस्टल से गोली लग गई। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की और आरोपी साहिल को गोली मारकर जख्मी कर दिया।

गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि पंजाब की धरती पर गैंगस्टरों, तस्करों, अपराधियों और अन्य समाज विरोधी तत्वों के लिए कोई जगह नहीं है। इन्हें जल्द ही राज्य से साफ कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- 'पंजाब में गैंगस्टरों, तस्करों और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं', CM मान ने नए पुलिस कर्मचारियों से की खास अपील

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।