विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Punjab Weather 4th October: मानसून ने ली विदाई! दिन का तापमान हुआ स्थिर, रातें सामान्य से 4 डिग्री तक अधिक गर्म

Published: Sun, 04 Oct 2026 09:06 AM (IST)

पंजाब से मानसून पूरी तरह से वापस हो गया है। 12 दिन से मानसनू हिमाचल बॉर्डर पर अटका हुआ था। ...और पढ़ें

ये AI जनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर है।

ये AI जनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. पंजाब से मानसून की पूरी तरह विदाई हो गई।

  2. राज्य में सामान्य से 41% कम बारिश दर्ज।

  3. रातें सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक गर्म।

डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब से मानसून ने पूरी तरह से विदाई ले ली है। 21 सितंबर से 3 अक्टूबर तक मानसून पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बॉर्डर पर अटका हुआ था। 24 घंटों में इस मानसून की पूरे उत्तरी भारत से वापसी हो गई। पंजाब में इस साल मानसून ने काफी निराश किया। वहीं, मानसून की विदाई के साथ तापमान में भी काफी बदलाव देखने को मिल रहा है।

मानसून की विदाई के साथ जहां रातें ठंडी होनी चाहिए थी, लेकिन ये सामान्य से 3.9 डिग्री तक अधिक पाई जा रही हैं। वहीं दिन का तापमान तो सामन्य के करीब बना हुआ है। मानसून की बात करें तो भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में मानसून के दौरान सामान्य 438.8 मिलीमीटर बारिश के मुकाबले अब तक केवल 258.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। इस तरह राज्य में सामान्य से 41 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

मौसम विभाग की तरफ से जारी शनिवार के आंकड़ों के अनुसार बठिंडा में सबसे अधिक 37.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, रविवार सुबह जारी आंकड़ों में पंजाब का तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक पाया गया है।

यह भी पढ़ें- Punjab Mandi Bhav Today: मंडियों में हलचल और सराफा में दिखी स्थिरता, जानें 5 अक्टूबर के बाजार का पूर्वानुमान

दो दिन शुष्क रहेगा मौसम

मौसम की बात करें तो आज और 5 अक्टूबर सोमवार को मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने वाला है। 5 अक्टूबर 2026 तक अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला, भटिंडा और पठानकोट सहित लगभग सभी प्रमुख जिलों में मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क बना रहेगा। जहां औसतन अधिकतम तापमान 33 डिग्री से 35 डिग्री दर्ज किया जा रहा है।

इसके बाद 6 से 7 अक्टूबर को राज्य के उत्तरी व पूर्वी सीमावर्ती जिलों जैसे पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बूँदाबांदी होने की संभावना है, जो 8 और 9 अक्टूबर को पंजाब के अन्य हिस्सों में भी हल्की वर्षा या छिटपुट बौछारें देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- पंजाब कांग्रेस की चुनौतियां कैसी होंगी खत्म? नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह ने बताया पूरा प्लान, बोले- मैं टीम का फुल बैक

न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री पहुंंचा 

मौसम केंद्र चंडीगढ़ की तरफ से 4 अक्टूबर रविवार सुबह के जारी आंकड़ों के अनुसार, पंजाब के औसत न्यूनतम तापमान में बीते दिन की तुलना में 0.2 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है जो सामान्य से 3.9°C अधिक है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान थेन डैम (पठानकोट) पर 20.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान चंडीगढ़ में 22.8 डिग्री, अमृतसर में 23.1 डिग्री, लुधियाना में 23.0 डिग्री और पटियाला में 23.6 डिग्री रहा। 

दिन का तापमान सामान्य रिकॉर्ड

मौसम केंद्र चंडीगढ़ की तरफ से जारी किए गए 3 अक्टूबर के आंकड़ों के अनुसार, पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में बीते दिन की तुलना में 0.2 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी देखी गई है जो सामान्य के करीब है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा एयरपोर्ट पर 37.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं प्रमुख शहरों में चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री, अमृतसर का 33.9 डिग्री, लुधियाना का 34.2 डिग्री और पटियाला का 35.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

 

यह भी पढ़ें- विदेश मंत्रालय का सख्त एक्शन: पाकिस्तानी प्रभारी राजदूत को दिल्ली में किया गया तलब, सीमा घुसपैठ पर जताई कड़ी आपत्ति