Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Weather: 14 जून तक रहेगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर, आंधी बारिश का अलर्ट; 5.2 डिग्री गिरा तापमान

    Updated: Sat, 13 Jun 2026 07:00 AM (GMT+05:30)

    पंजाब में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 14 जून तक मौसम बदला रहेगा। कई जिलों में गरज-चमक, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी है। शुक्रवार को भी अधि ...और पढ़ें

    ये AI जनरेटेड इमेज है।

    ये AI जनरेटेड इमेज है।

    HighLights

    1. पश्चिमी विक्षोभ का असर 14 जून तक रहेगा जारी।

    2. राज्य में औसत तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस गिरा।

    3. कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट।

    डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब में धूल-आंधी व बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार यह पश्चिमी विक्षोभ 14 जून तक प्रभावी रहेगा, जिसके चलते कई जिलों में गरज-चमक, बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

    शुक्रवार को राज्य के औसत अधिकतम तापमान में करीब 5.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। ये तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री कम पाया गया है। प्रदेश का सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 36.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। चंडीगढ़ में 4.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई, जबकि मोहाली में 1.0 मिलीमीटर और रोपड़ में 0.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। 

    यह भी पढ़ें- पंजाब में अब घर बैठे मिलेगी जमीन की हर जानकारी, ईजी जमाबंदी पोर्टल से खत्म होगी दलालों की भूमिका

    अधिकांश शहरों का तापमान 35 डिग्री से नीचे दर्ज

    तूफान के दौर व बारिश के बाद राज्य के तापमान में गिरावट देखने को मिली। फरीदकोट को छोड़ सभी जिलों का तापमान 35 डिग्री से कम दर्ज किया गया। अमृतसर व लुधियाना में 32.8 डिग्री, पटियाला में 32.7 डिग्री, बठिंडा में 32 डिग्री और फाजिल्का में 34.7 डिग्री दर्ज किया गया है। 

    दो दिन राज्य में यलो अलर्ट जारी

    13 जून: मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के अधिकांश जिलों के लिए गरज-चमक, बिजली चमकने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली के अलावा मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में तूफान व बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जगहों पर बारिश के अलावा 50 किमी तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 

    खबरें और भी

    14 जून: मौसम विभाग ने निगरानी श्रेणी की चेतावनी जारी की है। पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट, बठिंडा और मानसा में यलो अलर्ट जारी है। इस दिन यहां 50 किमी तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

    15 और 16 जून: पूरे पंजाब के लिए कोई विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि कुछ स्थानों पर स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश या बादल छाए रहने की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहेगा।

    यह भी पढ़ें- पंजाब में आंधी ने बिजली ढांचे को पहुंचाया करोड़ों का नुकसान, सैकड़ों पोल गिरे; हजारों उपभोक्ता प्रभावित रहे

    तापमान में मिलेगी राहत

    मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे या करीब रहने की संभावना है। इससे लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिलेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि 14 जून के बाद पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव धीरे-धीरे कम होगा और राज्य में मौसम सामान्य होने लगेगा।

    यह भी पढ़ें- गुरदासपुर के कलानौर में रजबाहा टूटने से हड़कंप, सैकड़ों एकड़ जमीन जलमग्न; दर्जनों गांवों की नहरी पानी सप्लाई ठप