Punjab Band: सड़कों पर दौड़ने लगीं गाड़ियां, दुकान-मार्केट भी खुलीं... पंजाब में फिर शुरू हुई चहल-पहल, 2 बजे तक था बंद
कौमी इंसाफ मोर्चा ने बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर आज 21 अगस्त को पंजाब बंद का मिला जुला असर देखने को मिला। सुबह सात बजे से बंद पंजाब के रास्ते व बाजार 2 बजते ही खुल गए।

पंजाब में बाजार बंद (जागरण फोटो)
जागरण टीम, अमृतसर। बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा ने पंजाब बंद का आह्वान किया। सुबह सात बजे से ही इसका प्रभाव दिखा। दोपहर 2 बजे तक पंजाब में बंद की स्थिति देखने को मिलेगी। पंजाब बंद का असर बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, निजी स्कूल-कॉलेज और सार्वजनिक परिवहन पर पड़ता दिखा।
पंजाब बंद के दौरान अस्पताल, मेडिकल स्टोर, एंबुलेंस और अन्य आवश्यक आपात सेवाओं को छूट दी गई है। हालांकि बसों और सार्वजनिक परिवहन की आवाजाही प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। लेंकिन, दो बजते ही बाजार एक बार फिर खुल गए और रास्तों की आवाजाही को शुरू कर दिया गया।
पंजाब बंद को लेकर मौजूदा स्थिति क्या है और इसका सूबे पर कितना प्रभाव पड़ रहा है। इस संदर्भ में आप यहां पल-पल का अपडेट जान सकते हैं।
जालंधर में बंद का समय समाप्त होते ही खुले बाजार
कौमी इंसाफ मोर्चा द्वारा बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर दिए गए 'पंजाब बंद' का समय दोपहर 2 बजे समाप्त होते ही जालंधर के बाजार खुल गए हैं। दुकानों के खुलने के साथ ही सड़कों पर लोगों की आवाजाही सामान्य होने लगी है। हालांकि, दोपहर बाद तक बाजारों में खरीदारों की संख्या कम दर्ज की गई, लेकिन शाम तक व्यापार में तेजी आने और ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

चंडीगढ़ मोहाली बॉर्डर पर पुलिस बल तैनात
'बंदी सिंहों' की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा द्वारा दिए गए 'पंजाब बंद' के आह्वान का राज्य में व्यापक असर देखा गया। सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित इस बंद के दौरान अमृतसर, लुधियाना और मोहाली सहित कई स्थानों पर दुकानें व बाजार बंद रहे। चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और भारी पुलिस बल तैनात रहा।
प्रदर्शनकारियों ने कई जगहों पर नाकेबंदी की, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। हालांकि, आपातकालीन सेवाएं, मेडिकल दुकानें और परीक्षा संबंधी आवाजाही चालू रही। इस बंद को एसजीपीसी (SGPC), शिरोमणि अकाली दल और विभिन्न किसान संगठनों का समर्थन मिला।
पठानकोट से हिमाचल के लिए बस सुविधा जारी
पंजाब में बस अड्डों पर बस खड़ी नजर आ रही हैं। बसों को न चलने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर दो बजे तक स्थिति इसी तरह बनी रहेगी। पंजाब के लोगों के लिए जरूरी है कि वे दोपहर दो बजे तक घर से निकलने से परहेज करें।

पठानकोट-अमृतसर मार्ग पर स्थित टोल प्लाजा बंद
पठानकोट- अमृतसर मार्ग पर स्थित लदपालमा टोल प्लाजा को दोहपर 2:00 बजे तक पूर्ण रूप से बंद रखा गया है। जिससे दोनों तरफ वाहन चालकों को जाने के अनुमति नहीं दी जा रही l सिर्फ एंबुलेंस तथा अन्य इमरजेंसी सुविधाओं के लिए ही लोगों को जाने दिया जा रहा है।
पठानकोट टोल प्लाजा बंद
कौमी इंसाफ मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को पंजाब बंद का पठानकोट में व्यापक असर देखा गया। सिख संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पठानकोट-अमृतसर मार्ग पर स्थित लदपालमा टोल प्लाजा को सुबह 7:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक पूर्ण रूप से बंद रखा, जिससे आवाजाही ठप रही।
जालंधर के गुरु नानक मिशन चौक पर लगा धरना
पंजाब में कौमी इंसाफ मोर्चा के सदस्य प्रदर्शन करते हुए। सिख बंदियों की रिहाई को लेकर पंजाब में बंद जैसी स्थिति दोपहर दो बजे तक रहेगी।

पठानकोट में कई बाजार खुले

लुधियाना के सीएमसी रोड पर दुकानें खुली मिलीं
लुधियाना के सीएमसी रोड पर कुछ दुकानें खुली नजर आईं। रोड पर भी वाहनों की आवाजाही नजर आ रही है।

अमृतसर की तहसील में जारी है काम
अमृतसर की तहसील नंबर एक, दो और तीन में लोग अपने दस्तावेज पंजीकृत करवाने के लिए पहुंचे। सरकारी अधिकारी और कर्मचारी अपनी सीटों पर मौजूद रहे और कार्यालयों में कामकाज जारी रहा। हालांकि आम दिनों की तुलना में लोगों की संख्या कुछ कम रही, लेकिन फिर भी सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित नहीं हुआ। कम भीड़ के कारण लोग आसानी से अपने जरूरी काम करवाते नजर आए।

लुधियाना में दिखा मिला-जुला असर
लुधियाना के बाजारों में बंद का मिला-जुला असर दिख रहा है। कही कही कुछ दुकानें खुली दिखी। होजरी का गढ़ अकालगढ़ मार्केट पूरी तरह बंद है। अकालगढ़ मार्केट एसोसिएशन ने दोपहर दो बजे तक मार्केट बंद करने की घोषणा की है। आवश्यक सामानों की दुकानें खुली है। फिलहाल कही बंद समर्थक नजर नहीं आए है।
संगरूर में कौमी इंसाफ मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने माल बंद करवाया

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के गेट पर बैठे विद्यार्थी

जालंधर-लुधियाना हाईवे पर परागपुर के पास सिख इंसाफ मोर्चा ने लगाया धरना
प्रदर्शनकारियों ने जालंधर-लुधियाना हाईवे पर प्रदर्शन किया और धरना दिया। बठिंडा-बर्नाला मुख्य मार्ग पर यातायात रोक दिया था। सूचना मिलते ही महल कलां पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाकर वाहनों की आवाजाही दोबारा शुरू करवाई। पुलिस ने कहा कि सुबह के समय आपात स्थिति के कारण लोगों की आवाजाही जरूरी है।

अमृतसर में भारी पुलिस बल किया गया तैनात
अमृतसर में कौमी इंसाफ मोर्चे के पंजाब बंद के आह्वान पर सभी बाजार बंद हैं। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात है। एडीसीपी हरपाल सिंह ने बताया कि स्थिति शांतिपूर्ण है। विभिन्न सिख जत्थेबंदियों ने बंद का समर्थन किया है। बंद सुबह सात से दोपहर दो बजे तक है।
#WATCH | Punjab | Police personnel are deployed across Amritsar city as Qaumi Insaaf Morcha has called for a 'bandh' from 7 am to 2 pm (shutdown) across Punjab today, over their demand for the release of Sikh prisoners. The bandh has been supported by various Sikh organisations.… pic.twitter.com/cYktA4rDPv
— ANI (@ANI) August 21, 2026
पुलिस ने खुलवाया हाईवे
कौमी इंसाफ मोर्चे के आह्वान पर शुक्रवार सुबह से महल कलां पूरी तरह बंद है। कस्बे के सभी बाजार और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। बंद के समर्थन में अकाली दल (वारिस पंजाब दे) की ओर से रोष प्रदर्शन किया गया।
लुधियाना बस स्टैंड पर पर यात्री परेशान

बटाला रेलवे स्टेशन पर पुलिस बल तैनात

बटाला रेलवे स्टेशन पर पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि कोई प्रदर्शनकारी रेलवे ट्रैक बंद करने का प्रयास न करें।
फिरोजपुर में हाईवे को ब्लॉक कर दिया गया है

अमृतसर में पेट्रोल पंप भी किए गए बंद

अमृतसर रेलवे स्टेशन पर पुलिस बल तैनात

बसें बंद, यात्री हो रहे परेशान

होशियारपुर में बसें बंद होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
तरनतारन में बस स्टैंड किया गया बंद

जालंधर में रास्ते किए गए ब्लॉक

जालंधर में रामा मंडी के पास रास्ता बंद होने से परेशान लोग।
अमृतसर में हॉल गेट के बाहर प्रदर्शन

अमृतसर में हॉल गेट के बाहर बाइकों पर पहुंचे प्रदर्शनकारी नारे लगाते हुए।
आज घर से निकलने वालों के लिए जरूरी सलाह
- सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक गैरजरूरी यात्रा से बचें।
- बठिंडा के सात प्रस्तावित धरना स्थलों वाले मार्गों पर जाने से पहले स्थिति जांचें।
- लंबी दूरी की यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्ग चुनें।
- बस से यात्रा करने वाले संचालन की स्थिति पहले पता कर लें।
- मरीज, बुजुर्ग और जरूरी काम से निकलने वाले लोग अतिरिक्त समय लेकर चलें।
- किसी मार्ग पर धरना या जाम मिले तो पुलिस के निर्देश के अनुसार दूसरा रास्ता अपनाएं।
क्या-क्या खुला रहेगा
बंद के दौरान अस्पताल, एंबुलेंस, दवा की दुकानें और अन्य जरूरी आपात सेवाओं को छूट दी गई है। मरीजों, बुजुर्गों और जरूरी काम से जाने वाले लोगों को भी राहत दी जाएगी। आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को रास्ता देने की व्यवस्था रहेगी। राज्य में बंद के दौरान आपात सेवाएं जारी रहने की जानकारी भी सामने आई है।
सरकारी स्कूल खुले

पंजाब के निजी स्कूल तो बंद किए गए हैं, लेकिन सरकारी स्कूलों में बच्चों का पहुंचना जारी है। हालांकि, उनकी गिनती काफी कम देखने को मिल रही है।
बंद का असर सड़क परिवहर पर भी

पंजाब के होशियारपुर सहित अधिकतर बस स्टैंडों पर बसें खड़ी हैं। बस ऑपरेटरों ने भी इस बंद का समर्थन किया है। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
