Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जनाधार को पाने के लिए अकाली दल की 'पंजाब रोको यात्रा शुरू', खाली गाड़ियों के साथ किसानों से मिले सुखबीर बादल

    Updated: Thu, 01 Feb 2024 01:00 PM (IST)

    SAD Punjab Bachao Yatra शिरोमणि अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल ने भगवंत मान सरकार की विफलताओं को उजागर करने के लिए आज पंजाब बचाओ यात्रा की शुरुआत हुई। ...और पढ़ें

    अटारी हलके से शुरू हुई आज SAD की 'पंजाब बचाओ यात्रा'
    अटारी हलके से शुरू हुई आज SAD की 'पंजाब बचाओ यात्रा'

    HighLights

    1. अटारी हलके से शुरू हुई आज SAD की 'पंजाब बचाओ यात्रा'
    2. सुखबीर बादल ने गोल्डन टेंपल में की सफलता की अरदास
    3. सुखबीर बादल ने पार्टी की ओर से पंजाब बचाओ यात्रा का कैलेंडर जारी किया।

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। SAD Punjab Bachao Yatra: शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल भगवंत मान सरकार के खिलाफ आज पंजाब बचाओ यात्रा की शुरुआत कर दी है। यह यात्रा अटारी हलके से शुरू हुई थी।

    वहीं, अटारी हलके से शुरू की जाने वाली पंजाब बचाओ यात्रा से पहले सुखबीर सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए और यात्रा की सफलता की अरदास की। उनके साथ बड़ी संख्या में शिअद नेता व वर्कर भी नतमस्तक होने पहुंचे।

    12:05 मिनट पर शुरू हुई SAD की पंजाब बचाओ यात्रा

    बोले सो निहाल, सत श्री अकाल... के साथ पंजाब बचाओ यात्रा 12:05 मिनट पर शुरू हो गई है। ट्रैक्टरों एवं कारों के काफिले के बीच शुरू हुई उक्त यात्रा में खुली जीप में सुखबीर बादल खड़े हैं। जबकि उनके साथ पूर्व मंत्री गुलजार सिंह रनीके तथा लोकसभा हलके के इंचार्ज पूर्व मंत्री अनिल जोशी भी हैं।

    पंजाब बचाओ यात्रा को नहीं मिला समर्थन

    यात्रा को विशेष समर्थन नहीं हासिल हुआ है। यात्रा में हजारों नहीं, सैकड़ों की तादाद में ही अकाली नेता एवं कार्यकर्ता के शामिल होने की योजना था, लेकिन यात्रा का उतना समर्थन नहीं मिल पाया। अधिकांश वाहन खाली हैं। वाहन चालक के साथ एक या दो वर्कर ही वाहनों में मौजूद हैं। शिरोमणि अकाली दल का शक्ति प्रदर्शन सफल नहीं रहा। यात्रा को लेकर नेताओं तथा वर्करो में बेहद कम उत्साह देखने को मिला है।

    SAD की यात्रा का कांग्रेस पर पूरी तरह फोकस

    सुखबीर बादल ने सरहदी गांव में किसानों की समस्याएं भी सुनीं। एसएडी का पूरा फोकस कांग्रेस पर है। अकाली दल की ओर से यात्रा में शामिल होने के लिए तैयार किए गए वाहनों में सीधा-सीधा निशाना कांग्रेस की ओर से पंजाब के साथ की गई धक्के शाही पर है और साफ साफ लिखा गया है कि हम कैसे भूल जाए कांग्रेस के किए तशदद और जुल्मों को।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें-  Punjab News: सुखबीर बादल ने जारी किया पंजाब यात्रा का कैलेंडर, SAD की उप‍लब्धियों के साथ-साथ AAP की नाकामी को दर्शाया