SGPC में बड़े पैमाने पर होगा तबादला, तैयार हो चुकी है लिस्ट; प्रबंधन में होने वाली गड़बड़ियां होगीं ठीक
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने अनियमितताओं और गुरुद्वारा श्री अंब साहिब मोहाली में हुए संपत्ति घोटाले के बाद बड़े पैमाने पर अधिकारियों के ...और पढ़ें

SGPC में बड़े पैमाने पर होगा तबादला (फाइल फोटो)
HighLights
SGPC अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादलों की योजना
गुरुद्वारा श्री अंब साहिब मोहाली में संपत्ति घोटाला कारण
प्रबंधन में पारदर्शिता और दक्षता लाना मुख्य उद्देश्य
संवाद सहयोगी, अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने अनियमितताओं और एक संपत्ति घोटाले के बाद बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादलों की योजना बनाई है। इसका उद्देश्य लंबे समय से एक ही पद पर जमे अधिकारियों के नेक्सस को तोड़ना, घोटालों को रोकना और प्रबंधन को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाना है।
इसके तहत सेक्रेटरी, एडिशनल सेक्रेटरी, डिप्टी सेक्रेटरी और गुरुद्वारा मैनेजरों के विभाग बदले जाएंगे। ताकि पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित हो सके।
सूत्रों के मुताबिक, गुरुद्वारा श्री अंब साहिब मोहाली में हुए संपत्ति घोटाले के बाद एसजीपीसी प्रधान ने सेक्रेटरी, इंचार्ज और गुरुद्वारों के मैनेजरों के विभागों में बड़े स्तर पर तबादलों की लिस्ट तैयार की है। इस मकसद से गुरुद्वारा साहिबों और दूसरे डिपार्टमेंट में घोटालों की गुंजाइश खत्म होगी। वहीं, मैनेजमेंट को भी ज्यादा चुस्त-दुरुस्त बनाया जा सकेगा। इसके साथ ही प्रबंधन में होने वाली गड़बड़ियों को भी दूर किया जा सकेगा।
बता दें, इस समय शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में चीफ सेक्रेटरी कुलवंत सिंह मनन और उनके ओएसडी सतबीर सिंह के अलावा शिरोमणि कमेटी अध्यक्ष के पर्सनल सेक्रेटरी शाहबाज सिंह के पास पर्सनल विभाग है। इसके अलावा प्रताप सिंह के पास गुरुद्वारा सेक्शन 85 और पूरा काम है। धर्म प्रचार कमेटी के सेक्रेटरी बलविंदर सिंह काहलवां, एडिशनल सेक्रेटरी बिजय सिंह और डिप्टी सेक्रेटरी सुखबीर सिंह और गुरदयाल सिंह काम देख रहे हैं।
जबकि शिरोमणि कमेटी के गुरुद्वारा सेक्शन 85 के एडिशनल सेक्रेटरी गुरिंदर सिंह मथरेवाल और प्रॉपर्टी के एडिशनल सेक्रेटरी प्रीतपाल सिंह मौजूद हैं। शिरोमणि कमेटी के अकाउंट्स, ट्रस्ट और एजुकेशन डिपार्टमेंट सुखमिंदर सिंह के पास हैं, जिनके साथ डिप्टी सेक्रेटरी जसविंदर सिंह को तैनात किया गया है। एडिशनल सेक्रेटरी तजिंदर सिंह पड्डा को स्पोर्ट्स, डिप्टी सेक्रेटरी हरभजन सिंह वक्ता को बिल्डिंग और पब्लिसिटी, गुरनाम सिंह को फ्लाइंग डिपार्टमेंट, बलदेव सिंह खैराबाद को गुरुद्वारा सेक्शन 87, मनजीत सिंह को पब्लिकेशन डिपार्टमेंट में तैनात किया गया है।
खबरें और भी
शिरोमणि कमेटी में अलग-अलग डिपार्टमेंट की ब्रांच हैं, जिनमें इंचार्ज, सुपरवाइजर, असिस्टेंट सुपरवाइजर, कंप्यूटर ऑपरेटर, क्लर्क, हेल्पर, सेवादार आदि कर्मचारी तैनात हैं। शिरोमणि कमेटी के मुख्य विभागों में प्रकाशन विभाग, प्रिंटिंग प्रेस, सिख इतिहास रिसर्च बोर्ड, गुरुद्वारा सेक्शन 85, गुरुद्वारा सेक्शन 87, पंजाब प्रचार, शिरोमणि कमेटी कार्मिक विभाग, धर्म प्रचार कमेटी कार्मिक विभाग, सिख रेफरेंस लाइब्रेरी, सब ऑफिस, खरीद विभाग, आरटीआई विभाग, अकाउंट्स, इंटरनल ऑडिट, फ्लाइंग, गुरुद्वारा इंस्पेक्टर 85, गुरुद्वारा इंस्पेक्टर 87, रिकॉर्ड ब्रांच, कार्मिक विभाग, बिल्डिंग विभाग, स्टेशनरी, प्रचार, गुरुद्वारा गजट, यात्रा, रेवेन्यू, रेवेन्यू अफसर व पटवारी, इंटरनेट, आइटी विंग, वाहन, खेल, गुरुद्वारा प्रिंटिंग प्रेस, गोल्डन ऑफसेट प्रेस, शिरोमणि प्रिंटिंग प्रेस आदि शामिल हैं।
गुरुद्वारों के प्रबंधन को गुरुद्वारा साहिबों की आमदन के हिसाब से ए, बी व सी ग्रेड में बांटा गया है। इसमें श्री हरमंदिर साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब व तख्त श्री दमदमा साहिब माझा, मालवा व दोआबा के मुख्य केंद्र हैं। इसके अलावा गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब, गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब पटियाला, श्री मुक्तसर साहिब, गुरुद्वारा श्री बेर साहिब, गुरुद्वारा श्री सुल्तानपुर लोधी साहिब, गुरुद्वारा बीड़ बाबा बुड्ढा साहिब, गुरुद्वारा श्री तरनतारन साहिब, गुरुद्वारा बाबा बकाला साहिब, गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब बाबा दीप सिंह जी शहीद आदि को धारा 85 में शामिल किया गया है।
इनमें गुरुद्वारा साहिबों का मुख्य प्रबंधन, लंगर, इमारतें आदि की व्यवस्था बड़ी मानी जाती है, कई गुरुद्वारा साहिबों में मुख्य मैनेजर के साथ अतिरिक्त व उप मैनेजर भी नियुक्त किए गए हैं। श्री हरमंदिर साहिब का प्रबंधन बड़ा होने के कारण यहां लंगर, परिक्रमा, बाहरी गुरुद्वारा साहिबों, इमारतों, संपत्तियों आदि के लिए मुख्य मैनेजर के साथ मैनेजर, अतिरिक्त मैनेजर व उप मैनेजर भी नियुक्त किए गए हैं।