अमृतसर के अजनाला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.72 किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
अजनाला में पुलिस ने 6.72 किलोग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर शमशेर सिंह को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

अजनाला में 6.72 किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
अजनाला में 6.72 किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार।
आरोपी शमशेर सिंह से पूछताछ जारी, बड़े नेटवर्क का खुलासा।
पुलिस पाकिस्तान से जुड़े तस्करी नेटवर्क की संभावना तलाश रही।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। सीमावर्ती कस्बे अजनाला में पुलिस ने एक युवक को 6.72 किलोग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शमशेर सिंह निवासी गांव बच्चीविंड, थाना लोपोके के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह इन दिनों अजनाला स्थित बीएसएफ कैंप के सामने शिवा कालोनी में किराये के मकान में रह रहा था।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी के पास भारी मात्रा में हेरोइन छिपाकर रखी गई है। इसके बाद पुलिस टीम ने उसके ठिकाने पर छापेमारी की और तलाशी के दौरान 6.72 किलो हेरोइन बरामद कर उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी। चूंकि अजनाला सीमावर्ती क्षेत्र है, इसलिए जांच एजेंसियां इस मामले के पाकिस्तान से जुड़े किसी तस्करी नेटवर्क से संबंध होने की संभावना की भी पड़ताल कर रही हैं।
आरोपित से पूछताछ के दौरान नशा तस्करी के बड़े गिरोह और अन्य आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पूछताछ के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।