Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अमृतसर में दुबई से लौटी स्पाइस जेट की फ्लाइट से पचास यात्रियों का सामान गायब, मचा हड़कंप

    By Jagran NewsEdited By: Pankaj Dwivedi
    Updated: Fri, 07 Oct 2022 02:03 PM (GMT+05:30)

    जुलाई के बाद एक बार फिर स्पाइसजेट के यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी है। जब दुबई से उनकी फ्लाइट अमृतसर पहुंची तो 50 यात्रियों का सामान गायब मिला। यात् ...और पढ़ें

    अमृतसर में स्पाइसजेट के यात्रियों को एक बार फिर परेशानी उठानी पड़ी है। सांकेतिक चित्र
    अमृतसर में स्पाइसजेट के यात्रियों को एक बार फिर परेशानी उठानी पड़ी है। सांकेतिक चित्र

    जागरण संवाददाता. अमृतसर। श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार की सुबह यात्रियों ने खूब बवाल काटा। दुबई से अमृतसर उतरी स्पाइस जेट की फ्लाइट से लगभग 50 यात्रियों का सामान गायब पाया गया। यात्रियों का गुस्सा देखकर स्पाइस जेट के अधिकारियों ने पीड़ित यात्रियों को आश्वासन दिया है कि उनका सामान शनिवार तक उनके घर पहुंच जाएगा।

    शुक्रवार सुबह तकरीबन 3.30 बजे दुबई से लौटी स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या एसजी-56 श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरी। इसके बाद यात्री कस्टम क्लीयरेंस व सामन की चेकिंग करवा रहे थे। इसी दौरान कई यात्रियों का सामान गायब मिला। इसके बाद वह स्पाइस जेट के काउंटर पर पहुंचे और उन्होंने जमकर हंगामा किया।

    तीन दिन बाद घर पहुंचा था यात्रियों का सामान

    अधिकारियों ने जब जांच करवाई तो पता चला कि पचास यात्रियों का सामान गायब है। इसके बाद यात्रियों को किसी तरह शांत करवाया गया और उन्हें बताया गया कि शनिवार तक उनका सामान पहुंचाया जाएगा। बता दें 14 जुलाई 2022 को भी 50 यात्रियों का सामान एक फ्लाइट से गायब था। हंगामे के बाद स्पाइस जेट को सामान यात्रियों के घरों तक पहुंचाना पड़ा था और इसमें तीन दिन लग गए थे।