विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमृतसर में धड़ल्ले से बिक रहा था नकली पनीर, खाद्य सुरक्षा विभाग ने मारा छापा; दो डेयरियों से 70 किलो जब्त

Published: Wed, 02 Sep 2026 06:34 PM (IST)

खाद्य सुरक्षा विभाग ने अमृतसर के मजीठा क्षेत्र में दो दूध डेयरियों का निरीक्षण कर 70 किलो पनीर जब्त किया ...और पढ़ें

अमृतसर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो डेयरियों से 70 किलो पनीर जब्त।

अमृतसर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो डेयरियों से 70 किलो पनीर जब्त।

HighLights

  1. मजीठा क्षेत्र में दो दूध डेयरियों से 70 किलो पनीर जब्त

  2. बरामद पनीर के नमूने गुणवत्ता जांच के लिए खरड़ लैब भेजे गए

  3. पनीर की आपूर्ति बटाला शहर की एक डेयरी से होती थी

जागरण संवाददाता, अमृतसर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को मजिठा क्षेत्र में दो दूध डेयरियों का निरीक्षण कर 70 किलो पनीर जब्त किया है।

एक डेयरी से बरामद पनीर की गुणवत्ता को लेकर विभाग ने सैंपल भी लिए हैं। दोनों डेयरियों से लिए गए पनीर के दो सैंपल जांच के लिए स्टेट फूड लैब खरड़ भेजे जाएंगे।

सीएफडीए आईएएस कनवलप्रीत कौर बराड़, डिप्टी कमिश्नर और सिविल सर्जन के आदेश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। टीम में जिला स्वास्थ्य अधिकारी अमृतसर डॉ. मनजीत सिंह रटोल और फूड सेफ्टी अधिकारी अमृतसर सतनाम सिंह शामिल थे।

टीम ने मजिठा क्षेत्र में स्थित दो दूध डेयरियों की जांच की। एक डेयरी से करीब 70 किलो पनीर जब्त किया गया। विभागीय टीम ने दोनों डेयरियों से पनीर के दो सैंपल लिए। इन्हें सीलबंद कर जांच के लिए स्टेट फूड लैबोरेटरी, खरड़ भेजा जाएगा।

डेयरी संचालक ने खाद्य सुरक्षा टीम को बताया कि पनीर की सप्लाई बटाला शहर स्थित एक डेयरी से की जाती है। अब विभाग की नजर पनीर तैयार तक पहुंचने पर है। लैब में पनीर की गुणवत्ता की जांच होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- गुरदासपुर में कॉन्स्टेबल पर हमला करने वाला एक काबू; आरोपी ने लाइव होकर भाई की पगड़ी उछालने का लगाया आरोप