नांदेड़ घटना के बाद सुखबीर पर हरमंदिर साहिब हमले का मामला चर्चा में, जल्द होगी गवाहियां; HC में याचिका पेंडिंग
सुखबीर बादल पर श्री हरमंदिर साहिब में हुए हमले का मामला अदालत में लंबित है। जल्द गवाहियां शुरू होने की ...और पढ़ें

श्री हरिमंदिर साहिब में हुए हमले की पुरानी तस्वीर।
HighLights
नांदेड़ हमले के बाद श्री हरमंदिर साहिब मामला फिर चर्चा में।
सुखबीर बादल पर हमले के मामले में गवाहियां जल्द शुरू होंगी।
जांच एजेंसी बदलने की याचिका पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में लंबित।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में वीरवार को हुआ हमला पहली घटना नहीं है। इससे पहले उन पर 4 दिसंबर 2024 को उस समय हमला हुआ था, जब वे श्री अकाल तख्त की ओर से लगाई गई धार्मिक सजा के तहत श्री हरिमंदिर साहिब के मुख्य द्वार पर सेवादार के रूप में सजा भुगत रहे थे।
इस दौरान पूर्व आतंकी नारायण सिंह चौड़ा ने पिस्तौल से उन पर गोली मारने का प्रयास किया था, लेकिन निशाना चूक गया था। वहां सुखबीर की सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने चौड़ा को वहीं दबोच लिया था।
सुखबीर बादल की शिकायत पर अमृतसर की कोतवाली थाने की पुलिस ने नारायण सिंह चौड़ा के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में केस दर्ज किया था। नारायण सिंह चौड़ा मार्च 2025 को जेल से जमानत पर छूटा था।
यह केस अभी अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की कोर्ट में केस पेंडिंग है और इस मामले में गवाहियां होनी अभी बाकी हैं। उक्त घटना को लेकर सुखबीर बादल ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर कर रखी है कि पुलिस द्वारा मामले को वैसा नहीं दिखाया गया, जिस तरह यह प्रकरण हुआ था। याचिका में कहा गया है कि इस केस को किसी और जांच एजेंसी को ट्रांसफर किया जाए, याचिका अभी विचाराधीन है।
