पंजाब में बहू के सामने नग्न होकर ससुर ने किया डांस, महिला ने बनाए करतूत के वीडियो; देवर पर भी लगाया गंभीर आरोप
तरनतारन में एक महिला ने अपने ससुर दीपक पर नग्न अवस्था में भंगड़ा डालने और देवर अर्शदीप सिंह पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है।

बहू के सामने ससुर ने किया नग्न भंगड़ा, तरनतारन में मामला दर्ज। प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
ससुर ने बहू के सामने नग्न होकर भंगड़ा डाला
देवर अर्शदीप सिंह ने बहू को थप्पड़ मारे
पुलिस ने बाप-बेटे पर केस दर्ज कर देवर को पकड़ा
संवाद सूत्र, तरनतारन। गली किरपा सिंह वाली की रहने वाली महिला के आगे उसके ससुर दीपक ने नग्न अवस्था में भंगड़ा डाला। फिर महिला के देवर अर्शदीप सिंह ने उसके मुंह पर थप्पड़ मारे।
27 अगस्त के इस मामले को लेकर थाना सिटी की पुलिस ने जांच के बाद आरोपित बाप-बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अर्शदीप सिंह को सोमवार गिरफ्तार कर लिया गया।
पीड़िता ने बताया कि 27 अगस्त की रात 12 बजे वह वाशरूम गई। बाहर निकली तो घर के आंगन में उसका ससुर दीपक नग्न अवस्था में भंगड़ा डाल रहा था। शोर सुनकर उसका पति जशनदीप कमरे से बाहर आया व अपने पिता को आपत्तिजनक अवस्था में देखकर एतराज जताने लगा।
इतनी देर में अर्शदीप सिंह नामक देवर ने महिला के मुंह पर थप्पड़ मारे। पीड़िता ने अपने मोबाइल पर ससुर की करतूत का वीडियो बना लिया। पुलिस को लिखित शिकायत दी गई। डीएसपी सुखबीर सिंह मुताबिक थाना सिटी में तैनात एएसआई मनजीत कौर ने मौके पर जाकर जांच शुरू की।
ससुर दीपक ने पुलिस के समक्ष दावा किया कि उसको बदनाम करने लिए पुत्रवधु ने एआई से वीडियो तैयार बनाया है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज करके अर्शदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें- लुधियाना में आवारा कुत्ते का आतंक, गली में खेल रहे 4 वर्षीय बच्चे को नोचा
