श्री हरिमंदिर साहिब में पीएम मोदी की लंबी उम्र के लिए हुई अरदास, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव ने टेका माथा
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होकर पीएम मोदी की लंबी उम्र की ...और पढ़ें

भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग।
HighLights
तरुण चुघ ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर श्री हरिमंदिर साहिब में अरदास की।
उन्होंने पीएम मोदी के 25 साल के जनसेवा कार्यकाल की सराहना की।
पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार को घेरा।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पवित्र गुरु नगरी स्थित सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होकर गुरु चरणों में मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और 'विकसित भारत' के संकल्प को पूरा करने के लिए अरदास की।
इस दौरान उन्होंने श्री दरबार साहिब में सेवा भी निभाई। पत्रकारों से बातचीत करते हुए तरुण चुघ ने कहा कि श्री हरिमंदिर साहिब की पवित्र धरती से हमेशा सत्य के मार्ग पर चलने तथा जनसेवा करने की नई ऊर्जा प्राप्त होती है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जीवन का प्रत्येक पल देश और समाज की सेवा में समर्पित किया है। सरकार के प्रमुख के रूप में उनका 25 वर्षों का कार्यकाल जनसेवा, राष्ट्र निर्माण और वैश्विक पटल पर भारत का मान बढ़ाने वाला स्वर्णिम काल रहा है।
यह भी पढ़ें- PLPA डीलिस्टेड जमीन मामलों में पंजाब सरकार लाएगी सिंगल सर्कुलर, आवेदकों को मिलेगी राहत
'भारत बन रहा चौथी बड़ी आर्थिक महाशक्ति'
भाजपा नेता ने आंकड़े साझा करते हुए कहा कि पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के कारण ही भारत आज 7.8 प्रतिशत की विकास दर से आगे बढ़ रहा है और बहुत जल्द दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनने जा रहा है।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की नीतियों से देश के 18 से 19 करोड़ गरीब परिवारों के घरों तक नल से जल पहुंचा है, 6 करोड़ गरीबों को पक्के मकान मिले हैं और करीब १०० करोड़ नागरिकों को सीधे कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। चुघ ने कहा कि 'विकसित भारत' के साथ-साथ 'विकसित पंजाब' का बनना भी बेहद अनिवार्य है।
कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
राज्य के मौजूदा हालात पर बोलते हुए तरुण चुघ ने पंजाब सरकार पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंजाब गुरुओं और पीरों की पावन भूमि है, जहां भेदभाव की कोई जगह नहीं है। गुरु साहिबान ने हमें आपसी भाईचारे का संदेश दिया है, लेकिन कुछ असामाजिक तत्व राज्य में अशांति फैलाने में लगे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और सरकार आम नागरिकों तथा विसलब्लोअर्स को सुरक्षा देने में विफल रही है।
यह भी पढ़ें- पंजाब के सरकारी स्कूलों की अब सोशल मीडिया पर भी होगी पहचान, उपलब्धियों और गतिविधियों को करना होगा शेयर
