स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में आतंकी साजिश, ISI एजेंट राणा भाई के चार गुर्गों की तलाश
पुलिस आइएसआइ एजेंट राणा भाई के चार फरार गुर्गों की तलाश कर रही है, जो अमृतसर देहात और तरनतारन में छिपे होने की आशंका है। ...और पढ़ें
-1785690818309_m.webp)
स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में आतंकी साजिश। फाइल फोटो
HighLights
आइएसआइ एजेंट राणा के चार फरार गुर्गों की तलाश।
स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब में बड़े आतंकी हमले की आशंका।
चमियारी पुलिस चौकी पर पेट्रोल बम हमले में संलिप्त।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ के एजेंट राणा भाई के चार गुर्गों की पुलिस को तलाश है। बताया जा रहा है कि चारों आरोपित अमृतसर देहात पुलिस और तरनतारन जिले के इलाके में छिपे हैं। फिलहाल चारों की धरपकड़ को लेकर कोई भी पुलिस अधिकारी स्पष्ट बताने को तैयार नहीं है।
पकड़े गए मंदीप सिंह, प्रदीप सिंह, करणबीर सिंह उर्फ गोरा और नाबालिग ने रविवार को पूछताछ के दौरान ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर में कई राज खोले। पता चला है कि आइएसआइ एजेंट राणा भाई अपने गुर्गों के मार्फत आजादी दिवस पर पंजाब में बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इसे लेकर पहले उसने पकड़े गए चार गुर्गों को तैयार किया था।
पुलिस के पास पहुंची बैंक खाते की डिटेल
इन्हीं के मार्फत चार अन्य गुर्गे अलग से पेट्रोल बम के लिए तैयार किए जा चुके हैं। यह पता नहीं लग सका है कि उन्हें पैसों का भुगतान किया गया है या नहीं। उधर, पकड़े गए आरोपितों के बैंक खातों की डिटेल्स भी पुलिस के पास पहुंच चुकी है।
गूगल पे द्वारा डाले गए 15 हजार को लेकर जांच काफी आगे बढ़ी है। पुलिस ने भुगतान करने वाले विदेशी बैंक खाते का भी पता लगा लिया है। उल्लेखनीय है कि उक्त आरोपितों ने 21 जुलाई की देर रात भारत पाकिस्तान सीमा पर स्थित थाना अजनाला के अधीन आती पुलिस चौकी चमियारी पर पेट्रोल बम से धमाका किया और फरार हो गए थे।