Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तरनतारन में दर्दनाक हादसा, ड्यूटी से लौट रहे एचडीएफसी बैंक कर्मचारी को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा

    Updated: Thu, 02 Apr 2026 02:14 PM (IST)

    तरनतारन के पट्टी शहर में बुधवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने एचडीएफसी बैंक कर्मचारी हरिंदर सिंह (35) को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ...और पढ़ें

    तरनतारन में ड्यूटी से लौट रहे एचडीएफसी बैंक कर्मचारी को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा

    तरनतारन में ड्यूटी से लौट रहे एचडीएफसी बैंक कर्मचारी को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा

    जागरण संवाददाता, तरनतारन। बुधवार की रात को पट्टी शहर के कुल्ला रोड में एचडीएफसी बैंक के कर्मचारी हरिंदर सिंह (35) को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। बैंक कर्मी की मौके पर मौत हो गई। वह एक बेटी का बाप था। पट्टी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर फरार हुए अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    गांव अहिमदपुर निवासी दलजीत सिंह का लड़का हरिंदर सिंह पट्टी स्थित एचडीएफसी बैंक में तैनात था। बुधवार की शाम को ड्यूटी के बाद अन्य कामकाज करके वह अपने बुलेट पर गांव अहिमदपुर लिए जा रहा था। कुल्ला रोड स्थित तेज रफ्तार ट्रक ने बैंक कर्मी के बुलेट को रौंद दिया। हादसा इतना भयानक था कि हरिंदर सिंह के सिर से ट्रक का टायर गुजरा व उसकी मौके पर मौत हो गई।

    हादसे के बाद अज्ञात ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। थाना पट्टी के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरचरन सिंह ने बताया कि बैंक कर्मी के शव का स्थानीय अस्पताल से गुरुवार को पोस्टमार्टम करवाया गया। हादसे वाली जगह के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है, ताकि ट्रक चालक की पहचान की जा सके। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।