विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमृतसर में कांग्रेस सांसद के रिश्तेदार के घर पर फेंके दो ग्रेनेड, तीन जख्मी

Updated: Fri, 21 Aug 2026 10:41 PM (IST)

कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला के रिश्तेदार दलजीत सिंह के अमृतसर स्थित घर पर दो हैंड ग्रेनेड फेंके गए, जिसमें परिवार के तीन सदस्य मामूली रूप से घायल हो गए।

कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला के रिश्तेदार दलजीत सिंह के अमृतसर स्थित घर पर दो हैंड ग्रेनेड फेंके गए।

कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला के रिश्तेदार दलजीत सिंह के अमृतसर स्थित घर पर दो हैंड ग्रेनेड फेंके गए।

HighLights

  1. कांग्रेस सांसद के रिश्तेदार के घर दो हैंड ग्रेनेड फेंके गए

  2. हमले में परिवार के तीन सदस्य मामूली रूप से घायल हुए

  3. पुलिस को गैंगस्टर हैप्पी पशिया पर पुरानी रंजिश का शक

जागरण संवाददाता, अमृतसर। कांग्रेस के सांसद गुरजीत सिंह औजला के रिश्तेदार दलजीत सिंह के घर (गांव जट्टां) पर गैंगस्टर के गुर्गों ने दो वीरवार की रात दो हैंड ग्रेनेड फेंके है। वारदात में परिवार के तीन सदस्यों को मामूली चोटें लगी है।

पता चला है कि विदेश बैठे कुख्यात गैंगस्टर हैपी पशिया ने उक्त वारदात को पुरानी रंजिश में अंजाम दिया है। फिलहल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि घटना स्थल से फोरेंसिक टीमों ने धमाके के अवशेष कब्जे में लिए हैं।

मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज में बाइक पर सवार दो युवक दिखाई दिए हैं। उनकी पहचान करवाई जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

भारत पाकिस्तान सीमा पर स्थित थाना रमदास के अधीन पड़ते गांव जट्टा के रहने वाले दलजीत सिंह ने बताया कि वीरवार की रात सारा परिवार खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहा था। एकाएक घर के भीतर कोई वस्तु गिरी और जोरदार धमाका हुआ। साथी फिर कोई वस्तु गिरी और फिर जोरदार धमाका हुआ।

वह तुरंत बच्चों को घर के भीतर तेजी से ले गए। लेकिन धमाके में उनकी पत्नी बलजीत कौर, बहन और भाई जसपाल सिंह मामूली जख्मी हो चुके थे। पहले तो उन्हें लगा कि घर में लगे एयर कंड़ीशन के कंप्रेशर फटने से धमाके हुए हैं। लेकिन बाद में पता चला कि दो धमाके विस्फोटक के कारण हुए हैं। तुरंत उन्होंने पुलिस को शिकायत दी और पांच मिनट के भीतर सेना के जवान और पुलिस मौके पर पहुंच गई।

ग्रेनेड की पिन हुए बरामद

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने जांच के दौरान घर से ग्रेनेड के दो पिन बरामद किए हैं। धमाके ज्यादा शक्तिशाली नहीं थे। अगर इस तरह के ग्रेनेड भीड़ पर फेंके जाते तो ज्यादा नुकसान हो सकता था। घटना में एक कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। जिसे कब्जे में लेकर जांच की जा चुकी है।

दलजीत का भी है आपराधिक रिकॉर्ड

पुसिल जांच में पता चला है कि दलजीत सिंह का भी आपराधिक रिकार्ड है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या प्रयास और धोखाधड़ी के आरोप में तीन केस दर्ज हैं। सभी केस कोर्ट में विचाराधीन है। जट्टा गांव से पशिया गांव एक किलोमीटर की दूरी पर है।

जहां कुख्यात गैंगस्टर से आतंकी बने हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी पशिया का घर है। जबकि भारत पाकिस्तान की सीमा डेढ़ से दो किलोमीटर से ज्यादा नहीं है। पुलिस को आशंका है कि यह हमला कुख्यात गैंगस्टर हैपी पशिया के इशारे पर पुरानी रंजिश में किया गया है। पुलिस रंजिश का कारण जानने में लगी है।