अमृतसर हवाई अड्डे पर उज्बेकिस्तान की महिला से 40 हजार डॉलर जब्त, DRI की बड़ी कार्रवाई
अमृतसर हवाई अड्डे पर डीआरआई ने उज्बेकिस्तान की एक महिला से 40,000 अमेरिकी डॉलर जब्त किए, जिनकी कीमत ₹38.73 लाख से अधिक है। ...और पढ़ें

अमृतसर हवाई अड्डे पर उज्बेकिस्तान की महिला से 40 हजार डॉलर जब्त (फाइल फोटो)
HighLights
उज्बेकिस्तान की महिला से 40,000 अमेरिकी डॉलर जब्त।
अमृतसर हवाई अड्डे पर डीआरआई ने की कार्रवाई।
निर्धारित सीमा से अधिक विदेशी मुद्रा ले जा रही थी।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर डीआरआई की टीम ने उज्बेकिस्तान की नागरिकता वाली महिला से 40 हजार यूएस डालर बरामद किए हैं। यह महिला एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स 197 से अमृतसर से दुबई जा रही थी।
इस करंसी की मार्केट वैल्यू 38,73,764 रुपए आंकी गई है। यह करंसी निर्धारित लिमिट से ज्यादा होने के कारण जब्त की गई है। यह महिला देर रात को इमिग्रेशन क्लीयर करके फ्लाइट से जाने वाली थी। वहीं डीआरआई ने पहले से मिली सूचना के आधार पर महिला को दोबारा रोक कर चेकिंग की। जिसमें उसके सामान से यूएस डालर बरामद हुए। वहीं इस करंसी की कीमत 50 लाख से कम होने के कारण सिर्फ करंसी जब्त कर महिला को जाने दिया गया।
ढाई लाख भारतीय रुपए के मुताबिक करंसी जा सकती
नियम के मुताबिक कोई भी यात्री एक पासपोर्ट पर भारतीय करंसी की कीमत ढाई लाख के बराबर की अन्य देश की करंसी ले जा सकता है। वहीं अगर विदेश का पीआर हो तो वह 10 हजार यूएस डालर तक ले जा सकता है। वहीं महिला निर्थारित सीमा से ज्यादा करंसी ले जा रही थी। महिला ने यह करंसी चैकड इन बैगेज में रखी हुई थी।