Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vande Bharat Express: पहली बार अमृतसर से दिल्ली के लिए रवाना हुई वंदे भारत, कुछ ही घंटो में पहुंचेगी दिल्ली; जानें सप्ताह में कितने दिन चलेगी ट्रेन

    Updated: Sat, 06 Jan 2024 08:59 AM (IST)

    Vande Bharat Express अमृतसर-पुरानी दिल्ली के लिए सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस 22488 अपने समय मुताबिक छह जनवरी सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर रवाना हो गई ...और पढ़ें

    अमृतसर से ट्रेन का समय सुबह 8 बजकर 20 मिनट शेड्यूल है।
    अमृतसर से ट्रेन का समय सुबह 8 बजकर 20 मिनट शेड्यूल है।

    HighLights

    1. अमृतसर-पुरानी दिल्ली के लिए सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस रवाना हो गई है
    2. ट्रेन दिल्ली के लिए अपने समय अनुसार 8 बजकर 20 पर रवाना हुई है।

    जेएनएन, अमृतसर। अमृतसर-पुरानी दिल्ली के लिए सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस 22488 अपने समय मुताबिक, छह जनवरी सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर रवाना हो गई है। अमृतसर रेलवे स्टेशन से पहली बार सवारियों को लेकर दिल्ली के लिए अपने समय अनुसार 8 बजकर 20 पर रवाना हुई है। 

    समय से पहले रवाना हुई वंदे भारत

    बता दें कि 30 जनवरी को अमृतसर से दिल्ली के लिए ट्रायल बेस पर चलाया गया था। जो सफल रहने के बाद इसे छह जनवरी से रेगुलर करने की घोषणा की गई थी। उस समय जालंधर कैंट स्टेशन से रेल गाड़ी के चलने का समय सुबह 9.12 बजे तय किया गया था। वहीं अमृतसर से ट्रेन का समय सुबह 8 बजकर 20 मिनट शेड्यूल है। इस बीच ट्रेन में यात्रियों को बैठा देखा जा सकता है। 

    शुक्रवार को छोड़कर हर दिन चलेगी

    गौरतलब है कि यह वंदे भारत प्रत्येक सप्ताह में शुक्रवार को छोड़ कर छह दिन चलेगी। शताब्दी की तर्ज पर आने वाले समय में ट्रेन के किराए में बदलाव हो सकता है। ऑनलाइन बुक किए गए टिकट को ई टिकट कहा जाता है. वेटिंग टिकट चार्ट बनने के बाद अगर कंफर्म नहीं होता तो इनवैलिड हो जाता है। इसको आसान भाषा में समझा जाए तो अगर आपका ई टिकट वेटिंग में है तो आप यात्रा नहीं कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- पंजाब में कड़ाके की ठंड से कांपे लोग, लुधियाना सहित छह जिलों में टूटा रिकॉर्ड; दो दिन बारिश होने से और बढ़ेगी सर्दी

    खबरें और भी