यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
खुशखबरी! जल्द चलेगी अमृतसर से नई दिल्ली के लिए Vande Bharat एक्सप्रेस ट्रेन, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
अमृतसर से नई दिल्ली आने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी सामने आई है। रेल मंत्रालय ने अमृतसर से नई दिल्ली के बीच हाई स्पीड वंदे भारत रेल गाड़ी चलाने का फ ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, अमृतसर। रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने अमृतसर से नई दिल्ली (Amritsar To New Delhi Vande Bharat Express) के बीच हाई स्पीड वंदे भारत रेल गाड़ी चलाने का फैसला लिया है। पता चला है कि फिरोजपुर मंडल ने इस बाबत एक प्रोपजल बनाकर बरोड़ा हाउस में भेज दिया है। हालांकि रेल विभाग के अधिकारी इस बारे में खुलकर बताने को तैयार नहीं हैं। इतना जरूर बता रहे हैं कि विभाग जल्द इस वंदे भारत को अमृतसर चलाने को तैयारी कर रहा है।
ये होंगे वंदे भारत के ठहराव
फिरोजपुर मंडल से शुक्रवार को भेजे गए एक पत्र में बताया गया है कि वंदे भारत सुबह अमृतसर से 7.55 पर रवाना होगी। 9.30 पर लुधियाना पहुंच कर 9.32 वहां से चलकर 9.55 पर साहनेवाल पहुंचेगी। इसके बाद वंदे भारत एक्सप्रेस 10.48 बजे अंबाला पहुंचकर दो मिनट के ठहराव के बाद 1.05 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।