'जत्थेदार साहिब से प्रस्तावित संशोधन मिलने के बाद लेंगे फैसला', अकाल तख्त के सामने पेशी के बाद बोले वित्त मंत्री
विधायक और मंत्री जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट 2026 को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश हुए। जत्थेदार ने संशोधन पर विचार के लि ...और पढ़ें
-1782726741886_m.webp)
अकाल तख्त के सामने पेशी के बाद और क्या बोले वित्त मंत्री। फाइल फोटो
HighLights
विधायक और मंत्री श्री अकाल तख्त साहिब में पेश हुए।
गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट 2026 पर चर्चा हुई।
जत्थेदार ने संशोधन पर विचार के लिए एक माह दिया।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट 2026 को लेकर जारी समन के तहत विधायक और मंत्री सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश हुए। इसके बाद विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सूचना केंद्र के बाहर पत्रकारों से बातचीत की।
स्पीकर ने कहा कि श्री गुरु रामदास पातशाह की बख्शीश से श्री हरिमंदिर साहबि में अरदास करने का अवसर मिला है। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार साहिब के बुलावे पर निमाने जीवों की तरह नंगे पैर नतमस्तक हुए हैं। इस दौरान विधायकों, मंत्रियों की जत्थेदार के साथ लंबी विचार चर्चा हुई है।
उन्होंने कहा कि लगता है कि गुरु पातशाह हमारे पर कृपा करते रहेंगे। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार साहिब और इस इंस्टीट्यूशन का बहुत ज्यादा सत्कार है। वहां जो भी बातचीत हुई है, उस बारे में सरकार को विचार करने को कहेंगे।
संधवा ने मीडिया के सवालों को लेकर कहा कि इस संस्था की मान मर्यादा को मुख्य रखते हुए ज्यादा डिटेल में नहीं जाना चाहिए। इसके बाद वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि जत्थेदार साहिब ने एक महीने का समय दिया है।
खबरें और भी
इसमें संशोधन को लेकर कुछ प्वाइंट प्रस्तावित किए गए हैं, जोकि स्पीकर के जरिए भेजे जाएंगे। जब श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार संशोधन को लेकर प्रस्तावित प्वाइंट भेजेंगे, उस पर विचार विमर्श कर एक महीने में फैसला लिया जाएगा।