Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कौन है Narain Singh Chaura जिसने सुखबीर बादल पर चलाई गोली? पाकिस्तान से जुड़ा है कनेक्शन

    Updated: Wed, 04 Dec 2024 11:34 AM (GMT+05:30)

    Punjab News स्वर्ण मंदिर के बाहर सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला (Attack on Sukhbir Badal) हुआ। हमलावर नारायण सिंह चौड़ा (Narain Singh Chaura) बब्बर खालसा ...और पढ़ें

    Narain Singh Chaura: सुखबीर बादल पर हमला करने वाला नारायण सिंह चौड़ा
    Narain Singh Chaura: सुखबीर बादल पर हमला करने वाला नारायण सिंह चौड़ा

    HighLights

    1. आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा है हमलावर
    2. बुड़ैल जेल ब्रेक का भी आरोपी है नारायण सिंह चौड़ा
    3. सुबह 9:30 बजे सुखबीर बादल पर हुआ हमला

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। श्री हरिमंदिर साहिब के बाहर सुखबीर बादल को गोली मारने (Attack on Sukhbir Badal) का प्रयास किया। इस हमले में सुखबीर बादल (Sukhbir Badal) बाल-बाल बच गए। उन पर हमला करने वाला आरोपी नारायण सिंह चौड़ा आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (Babbar Khalsa International) से जुड़ा है। यह हमला सुबह 9:30 बजे हुई जब अकाल तख्त से मिली धार्मिक सजा के तहत सुखबीर बादल स्वर्ण मंदिर के बाहर पहरेदारी कर रहे थे।

    कौन है नारायण सिंह चौड़ा?

    हमलावर नारायण सिंह चौड़ा (Who is Narain Singh Chaura) आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक वह 1984 में पाकिस्तान भी गया था। पंजाब में हथियारों की तस्करी में भी उसका हाथ रहा है। नारायण सिंह चौड़ा बुड़ैल जेल ब्रेक मामले का भी आरोपी है।

    उसने 'कॉन्सपिरेसी अगेंस्ट खालिस्तान' नाम से एक किताब भी लिख चुका है। नारायण सिंह चौड़ा कथित तौर पर अकाल फेडरेशन और खालिस्तान लिबरेशन फोर्स से भी जुड़ा है। नारायण सिंह चौड़ा को गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के तहत तरनतारन की अदालत ने साल 2018 में जमानत दी थी।

    पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सुबह करीब 9:30 बजे नारायण सिंह सुखबीर बादल के नजदीक पहुंचा और पिस्तौल का मुंह बादल की तरफ कर दिया। पिस्टल निकालते हुए टास्क फोर्स के एक कर्मी ने नारायण सिंह को देख लिया तथा अविलंब उसे उसे रोकने के लिए उसकी तरफ लपका। इतने में गोली चल गई जो मिस फायर हो गया।

    खबरें और भी

    पुलिस ने गोली चलाने वाले आरोपी को तत्काल कब्जे में ले लिया। नारायण सिंह चौड़ा कल यानी मंगलवार को भी श्री हरिमंदिर साहिब आया था। नारायण चौड़ा कल से सुखबीर बादल पर हमला करने की फिराक में था।

    यह भी पढ़ें- गले में तख्ती... हाथ में बरछा, इन पांच गलतियों के लिए सुखबीर बादल को मिली है सजा; टॉयलेट भी साफ करने का आदेश

    सुखबीर बादल को अकाल तख्त ने सुनाई है ये सजा

    सुखबीर बादल को जुलाई महीने में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने तनखैया करार देते हुए धार्मिक सजा सुनाई थी। मंगलवार को तख्तों के पांच सिंह साहिबान द्वारा पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल सहित उनकी सरकार में रहे मंत्रियों को सजा सुनाई गई है। 

    सुखबीर बादल को सुबह एक घंटा 9 से 10 बजे तक यह सेवा करने का आदेश दिया गया है। सुखबीर बादल को शौचालय साफ करने की भी सजा सुनाई गई थी, लेकिन पैर में प्लास्टर लगे होने के कारण उन्हें इससे छूट दी गई है।

    यह भी पढ़ें- VIDEO: स्वर्ण मंदिर के बाहर चली गोली, Sukhbir Badal को मारने का प्रयास; इस आतंकवादी संगठन से जुड़ा है आरोपी