Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Barnala Breaking: धनौला के प्रधान सुरेंद्र पाल बाला पर चली गोली, छाती के निचले हिस्से में लगी बुलेट; हालत गंभीर

    Updated: Sat, 06 Jan 2024 08:18 PM (IST)

    जिले के कस्बा धनौला में ब्लॉक कांग्रेस बरनाला दो के प्रधान सुरेंद्र पाल बाला पर कुछ अज्ञात लोगों ने गोली चला दी और उनके साथ मारपीट कर के फरार हो गए। ज ...और पढ़ें

    धनौला के प्रधान सुरेंद्र पाल बाला पर चली गोली, Photo Jagran
    धनौला के प्रधान सुरेंद्र पाल बाला पर चली गोली, Photo Jagran

    हेमंत राजू, बरनाला। Barnala Breaking: जिले के कस्बा धनौला में ब्लॉक कांग्रेस बरनाला दो के प्रधान सुरेंद्र पाल बाला पर कुछ अज्ञात लोगों ने गोली चला दी और उनके साथ मारपीट कर के फरार हो गए। जानकारी के अनुसार प्रधान सुरेंद्र पाल की छाती के निचले हिस्से में गोली लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनको बरनाला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से उन्हें डीएमसी लुधियाना अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

    15 से 20 अज्ञात युवकों ने की मारपीट

    बरनाला के डीएसपी सतबीर सिंह बैंस ने बताया कि घायल के बयान लेने के लिए पुलिस पार्टी रवाना हो गई है। घायल के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना धनौला के प्रभारी सब इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह ने बताया की जानकारी अनुसार घायल सुरेंद्र पाल बाला शनिवार शाम को अपने खेत में बनी मोटर पर बैठे थे, इतने में 15-20 अज्ञात युवक आए उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उस पर गोली चलाई।

    पुलिस ने की नाकाबंदी

    एक गोली उनके छाती के निचले हिस्से में लगी वारदात को अंजाम देने के बाद ही आरोपित वहां से फरार हो गए। सब इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह ने बताया की पुलिस ने नाकाबंदी करके आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। घटनाक्रम के केस की जांच प्रक्रिया बड़े स्तर पर चल रही हैं।