Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में कानून व्यवस्था को लेकर BJP का AAP सरकार पर हमला, केवल सिंह ढिल्लों बोले- सभी सीटों पर अकेले लड़ेंगे चुनाव

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 06:22 PM (IST)

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पंजाब में आप सरकार को कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर विफल बताया। उन्होंने घोषणा की कि भाजपा सभी 117 विध ...और पढ़ें

    पंजाब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों। फोटो जागरण

    पंजाब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों। फोटो जागरण

    HighLights

    1. भाजपा अध्यक्ष ने आप सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए।

    2. नशे के बढ़ते कारोबार और युवाओं पर सख्ती की आलोचना की।

    3. भाजपा पंजाब की सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

    जागरण संवाददाता, बरनाला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने बरनाला में भाजपा कार्यालय का उद्धघाटन करने उपरांत पत्रकारों से कहा कि पंजाब में आप की सरकार में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को फेल बताया है।

    केवल सिंह ढिल्लों ने आरोप लगाया कि पंजाब में संगीन अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और आप सरकार हालात पर कंट्रोल करने में फेल है।

    उन्होंने संगरूर स्थित भाजपा कार्यालय पर हुए हमले को पंजाब की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करने वाली घटना बताया। ढिल्लों ने कहा कि यह घटना प्रशासनिक विफलता का स्पष्ट उदाहरण है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है, जबकि अपने अधिकारों और रोजगार की मांग को लेकर आवाज उठाने वाले युवाओं पर सरकार सख्ती कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भय और अशांति का माहौल बना हुआ है, जो बेहद चिंताजनक है।

    भाजपा सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी

    अकाली दल के साथ गठबंधन की चर्चाओं पर विराम लगाते हुए केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि भाजपा पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी जिसकी तैयारी भाजपा कर रही है।

    अपने गृह क्षेत्र बरनाला का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जिले के कई मौजूदा पार्षद, सरपंच, पंच, जिला परिषद सदस्य और ब्लॉक समिति सदस्य जल्द ही भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वाले हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के पास प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए मजबूत उम्मीदवार मौजूद हैं।

    खबरें और भी

    लोगों को डराया जा रहा है- ढ़िल्लों

    केवल सिंह ढ़िल्लों ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार के शासन में प्रदेश में तानाशाही का माहौल बन गया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर सरकार से सवाल पूछने वाले लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है। ढिल्लों ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर कथित तौर पर हुई ज्यादतियों की कानून के अनुसार जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

    इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नरिंदर गर्ग नीटा, पूर्व जिला प्रधान सुभाष गोयल मकड़ा, दीपक मित्तल, कपिल कांसल, मोहित गोयल मनी, इंजीनियर गुरजिंदर सिंह सिद्धू, शहरी प्रधान भरत कांसल,राजिंदर उप्पल, राजू चौधरी, एडवोकेट विशाल शर्मा, सत भूषण कांसल भोला,सर्वहितकारी सीनियर सेकंडरी विद्या मंदिर बरनाला के प्रधान एडवोकेट जीवन मोदी, बीरबल ठेकेदार, बलदेव कृष्ण मक्खन सहित पार्टी के कई अन्य नेता व शहर निवासी उपस्थित रहे।