Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब के बरनाला में पूर्व सैनिकों ने मनाया 27वां कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 05:27 PM (GMT+05:30)

    बरनाला में पूर्व सैनिक विंग ने 27वां कारगिल विजय दिवस मनाया, जिसमें 20 युद्ध शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारतीय सेना के बलिदान ...और पढ़ें

    तप स्थान बीबी प्रधान कौर में 27वां कारगिल विजय दिवस मनाया गया। फोटो जागरण

    तप स्थान बीबी प्रधान कौर में 27वां कारगिल विजय दिवस मनाया गया। फोटो जागरण

    HighLights

    1. बरनाला में 27वां कारगिल विजय दिवस पूर्व सैनिकों ने मनाया।

    2. बीस युद्ध शहीदों के परिवारों को सिलाई मशीनें भेंट कर सम्मानित किया।

    3. नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में 45 मोतियाबिंद ऑपरेशन हुए।

    जागरण संवाददाता, बरनाला। तप स्थान बीबी प्रधान कौर में जिला बरनाला के पूर्व सैनिक विंग की ओर से कैप्टन गुरजिंदर सिंह सिद्धू की अगुवाई में 27वां कारगिल विजय दिवस मनाया गया। जिले के 20 युद्ध शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया गया।

    सूबेदार मेजर राज सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कारगिल विजय दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए द्रास की कारगिल पहाड़ियों में भारतीय सेना के अदम्य साहस और बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी सेना को परास्त कर तिरंगा फहराया था और इस युद्ध में 527 वीर जवानों ने सर्वोच्च बलिदान दिया।

    कार्यक्रम में सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिले के प्रत्येक शहीद परिवार को सिलाई मशीन भेंट की गई। साथ ही पूर्व सैनिक विंग की ओर से डाक्टर गुरपाल सिंह पंजाब आई क्लीनिक की टीम के सहयोग से नि:शुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर लगाया गया।

    शिविर में 250 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाइयां वितरित की गईं, जबकि 45 मरीजों के मोतियाबिंद के आपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपित किए गए। कार्यक्रम को एडवोकेट सिमरप्रताप सिंह, संत बलबीर सिंह घुन्नस, राजप्रीत कौर ढिल्लों, सूबेदार परमजीत सिंह ढींढसा, सूबेदार सुखदेव सिंह किला हकीमां व कैप्टन गुरजिंदर सिंह सिद्धू ने संबोधित किया।

    खबरें और भी

    वारंट अधिकारी शमशेर सिंह सेखों, सूबेदार धन्ना सिंह, कैप्टन बिक्कर सिंह, कैप्टन विक्रम सिंह, सूबेदार जगसीर सिंह, सूबेदार जगमेल सिंह, सूबेदार गुरमेल सिंह, वारंट अधिकारी बलविंदर सिंह ढींढसा, सूबेदार हरजिंदर सिंह, सूबेदार सौदागर सिंह, सूबेदार मेजर अमरजीत सिंह, हवलदार सूबेदार इंद्रजीत सिंह, बसंत सिंह उग्गोके, हवलदार रूप सिंह महिता, हवलदार बलदेव सिंह, केवल सिंह वीनस, हवलदार जरनैल सिंह, कुलविंदर सिंह काला (सरपंच), गुरमीत सिंह धौला, जत्थेदार सुखदर्शन सिंह सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।