बरनाला पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार-2', 75 ठिकानों पर छापेमारी; बंबीहा ग्रुप के करीबियों समेत 75 हिरासत में
बरनाला पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार-2' के तहत 350 कर्मियों की 27 टीमों के साथ 75 स्थानों पर छापेमारी की। इसमें 75 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें से 3 ...और पढ़ें

बरनाला पुलिस ने जिले में 'ऑपरेशन प्रहार- 2' चलाया (फोटो: जागरण)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
हेमंत राजू, बरानाला। बरनाला पुलिस ने जिले में 'ऑपरेशन प्रहार- 2' का दूसरे चरण के तहत 350 पुलिस कर्मियों की 27 टीमें बनाकर 75 विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान करीब 75 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें से पुलिस ने पूछताछ के बाद 35 के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं जबकि करीब 40 लोगों को छोड़ा गया है।
यह जानकारी एसएसपी मोहम्मद सरफराज आलम ने देते बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों का आपराधिक रिकार्ड रहा है। इनमें से कुछ आरोपित बंबीहा ग्रुप से जुड़े हैं, जबकि अन्य का संबंध भी गैंगस्टर या अपराध से रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक इन आरोपितों से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है। पुलिस उनका रिमांड लेकर आगे की जांच पड़ताल पूछताछ कर रही है।
एसएसपी ने कहा कि पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' समाज को अपराधियों और गैंगस्टरों से मुक्त करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। पुलिस इस दिशा में लगातार कार्रवाई कर रही है।
उन्होंने कहा कि यह मुहिम गैंगस्टरों और आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए लगातार जारी रहेगी और किसी को भी कानून का अवहेलना नही करने देंगे। इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की सुरक्षा यकीनन बनाना है। किसी भी निर्दोष व्यक्ति को तंग-परेशान नहीं किया जाएगा और हर कार्रवाई कानूनन प्रक्रिया अनुसार की जा रही है।