Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab News: 'लोकसभा चुनाव के बाद पंजाब से चली जाएगी मान सरकार...', अरविंद खन्ना ने AAP पर बोला हमला

    Updated: Sun, 21 Apr 2024 02:29 PM (IST)

    Punjab News भाजपा के वरिष्‍ठ नेता अरविंद खन्ना (Arvind Khanna) ने मान सरकार पर हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि लोकसभा चुनाव होने के बाद पंजाब में मान स ...और पढ़ें

    अरविंद खन्ना ने AAP पर बोला हमला
    अरविंद खन्ना ने AAP पर बोला हमला

    हेमंत राजू, बरनाला। लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Election 2024) के बाद जल्द ही पंजाब की सरकार भी चली जाएगी, क्योंकि पंजाब में शराब घोटाला, रेत माफिया घोटाला के साथ साथ बहुत से घोटाले हो रहे हैं।

    यह बात भाजपा के वरिष्ठ नेता व संगरूर से संभावी प्रत्याशी अरविंद खन्ना ने बरनाला में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही। अरविंद खन्ना ने कहा की आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार ने लोगों से किए गए वायदों को भुला दिया है।

    अरविंद खन्ना ने पंजाब सरकार पर किया वार

    भगवंत मान सरकार से पहले कहते थे कि उनकी सरकार में प्रदेश में कोई धरना नहीं लगेगा परंतु आज हर चौक पर धरने प्रदर्शन हो रहे हैं। अरविंद खन्ना ने कहा कि अगर पंजाब का विकास चाहते हैं तो प्रदेश की सभी तेरह सीटों पर भाजपा को जिताओ। केंद्र की भाजपा सरकार के नेतृत्व में महिलाओं, युवाओं, गरीबों, किसानों आदि के कल्याण के लिए बहुत सी कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जिससे गरीबी रेखा से बहुत से लोग ऊपर उठ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Punjab News: सिद्धू IPL 2024 की कमेंट्री में व्यस्त, समर्थक अपने घरों में बैठे; कांग्रेस कर सकती है कार्रवाई!

    अरविंद खन्ना ने किसानों को लेकर भी दिया बयान

    अरविंद खन्ना ने कहा कि भाजपा का विरोध कर रहे कुछ किसान हमारे भाई हैं उनकी एमएसपी व आमदनी बढ़ाने के लिए वह खुद केंद्र सरकार से आह्वान करेंगे। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता धीरज दद्धाहूर, गुरमीत सिंह हंडिआया, हरिंदर सिद्धू, प्रवीण बांसल, सुभाष मकड़ा, सोहन मित्तल, दीपक मित्तल, सोमनाथ सहौरिया मोहित गोयल मनी सामाजिक संगठन के ये प्रतिनिधि उपस्थित रहे। 

    मौके पर ये रहे मौजूद

    वहीं गुरजिंदर सिंह सिद्धू, मोनू गोयल, राजिंद्र उप्पल,श्री पाल मित्तल,गुरदर्शन सरपंच,भरत कांसल, अमित सहौरियां, मंगल सैन, लवलीन गर्ग,रमण जंवधा, सोहन बांसल, कंबोज कौल, नीतिन बांसल अन्य पार्टी वर्कर, विभिन्न व्यापारी व सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Punjab News: कांग्रेस प्रभारी आज नाराज नेताओं से करेंगे मुलाकात, तिवारी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने को तैयार नहीं बंसल

    भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद खन्ना ने बरनाला व खुड्डी में वर्करों की बैठक को भी संबोधित किया व उन्हें मेरा बूथ सबसे मजबूत करने के लिए प्रेरणा देते हुए कमल के फूल चुनाव चिन्ह को जिताने के लिए आह्वान किया।