बरनाला में खौफनाक वारदात, 12वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म; आरोपी पर केस दर्ज
बरनाला में 12वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के परिवार की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी ...और पढ़ें
-1784796567398_m.webp)
नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
बरनाला में 12वीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म।
पुलिस ने परिवार की शिकायत पर केस दर्ज किया।
आरोपी अमृतपाल सिंह की तलाश जारी है।
जागरण संवाददाता, बरनाला। कक्षा 12वीं में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोप का मामला सामने आया है।थाना तपा व केस की जांच अधिकारी एसआई जसप्रीत कौर ने बताया कि पीड़िता के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़िता के पिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने भाई के साथ एक ही घर में रहते हैं। उनके अनुसार, पिछले तीन साल से एक महिला उनके भाई के घर में किराए पर रह रही है। उस महिला का देवर अमृतपाल सिंह अक्सर वहां आता-जाता रहता था, इसी दौरान उसकी जान-पहचान उनकी नाबालिग बेटी से हो गई।
शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी बेटी बहुत घबराई हुई हालत में उनके पास आई और आरोप लगाया कि अमृतपाल सिंह उस पर शादी के लिए दबाव डाल रहा है। लड़की ने परिवार को यह भी बताया कि अगर उसने उससे शादी नहीं की, तो वह उसे जान से मारने जैसी धमकी दे रहा था।
इसके बाद लड़की ने अपने साथ हुई दुष्कर्म की घटना के बारे में परिवार को जानकारी दी। पीड़िता के ब्यान कोर्ट में दर्ज करवाने व मेडिकल के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
खबरें और भी
उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता से हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी, साथ ही आरोपित की तलाश भी जारी है।