यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Barnala News: बेसहारा पशु की चपेट में आने से क्रेटा कार पलटी, एक की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल
पंजाब के बरनाला में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दरअसल बरनाला के कचहरी चौक नानकसर गुरुद्वारा साहिब के नजदीक शुक्रवार देर रात्रि सड़क पर घूम ...और पढ़ें

बरनाला, जागरण संवाददाता। पंजाब के बरनाला में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दरअसल, बरनाला के कचहरी चौक नानकसर गुरुद्वारा साहिब के नजदीक शुक्रवार देर रात्रि सड़क पर घूम रहे बेसहारा पशु की चपेट में आने से क्रेटा कार पूरी तरह से हादसा ग्रस्त हो गई।
कार चालक की मौके पर हुई मौत
कार में बरनाला के 4 युवक सवार थे जिन में कार चालक गगन की मौके पर ही मौत हो गई और तीन गंभीर को डीएमसी लुधियाना रेफर किया गया हैं। थाना सिटी दो के प्रभारी इंस्पेक्टर बलवंत सिंह बलिंग ने बताया कि पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल बरनाला के शव ग्रह में रखवा कर केस की जांच शुरू कर दी हैं।
हादसे में ये लोग हुए घायल
हादसे में गुरजीत, कुलजीत और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें लोगों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल बरनाला पहुंचाया गया है। उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें इलाज के लिए डीएमसी लुधियाना भर्ती करवाया गया हैं।